Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Elderly man burnt alive in Para fire | पैरा की आग में जिंदा जल गया बुजुर्ग: खेत में आग की लपटें देख पहुंचे ग्रामीण, वहां मिली जली हुई डेड-बॉडी, दो-दिन में दूसरी घटना – Khairagarh News
Breaking News

Elderly man burnt alive in Para fire | पैरा की आग में जिंदा जल गया बुजुर्ग: खेत में आग की लपटें देख पहुंचे ग्रामीण, वहां मिली जली हुई डेड-बॉडी, दो-दिन में दूसरी घटना – Khairagarh News

By adminDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image gifs2 1 1767020195
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


खैरागढ़ में खेत में पैरा के ढेर से मिला बुजुर्ग का जला हुआ शव

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में सोमवार सुबह एक खेत में रखे पैरा (भूसा) के ढेर के बीच से एक शव बरामद हुआ। खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। पैरा के बीच मानव शव दिखाई देने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में पता

.

बतादें कि पैरा में जिंदा जलकर मौत की दो दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार को बलौदाबाजार जिले में पराली की आग में एक महिला की जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कि महिला धुएं की चपेट में आकर बेहोश हुई और खेत में गिर पड़ी। करीब 2 घंटे तक आग में जलती रही, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पहले देखिए तस्वीरें

9f39cebe 772f 4d94 b743 b5eda5ab61ce 1767013841735
8381e530 5f33 4948 b12e 45e132de61ac 1767013841734

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मानपुर नाका क्षेत्र में सोमवार सुबह एक खेत में रखे पैरा (भूसा) के ढेर के भीतर जला हुआ शव मिला। खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

जांच के दौरान शव के पास मिली छड़ी और अन्य पहचान के आधार पर मृतक की पहचान दुर्जनराम वर्मा (95 वर्ष) के रूप में हुई है। वे मानपुर नाका क्षेत्र के धरसिया वर्मा के पुत्र थे।

पैरा में जले शव की पहचान दुर्जनराम वर्मा के रूप में हुई है।

पैरा में जले शव की पहचान दुर्जनराम वर्मा के रूप में हुई है।

आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्जनराम वर्मा अक्सर उसी खेत के आसपास रहते थे, जहां यह घटना हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी और बजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जांच कर सबूत जुटाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसा, लापरवाही या किसी आपराधिक साजिश तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सभी एंगल से मामले की जांच जारी

खैरागढ़ एडिशनल एसपी नितेश गौतम ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर ही आगे की जांच की जाएगी।

…………………………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

पराली की आग में जिंदा जली महिला…VIDEO:बलौदाबाजार में चारा लेने गई थी, धुएं से बेहोश होकर खेत में गिरी, 2 घंटे तक जलती रही

चारा लेने गई महिला धुएं से हुई बेहोश, आग की चपेट में आने महिला की मौत

चारा लेने गई महिला धुएं से हुई बेहोश, आग की चपेट में आने महिला की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पराली की आग में एक महिला की जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने खेत में चारा (पैरा) लेने गई थी। उसी समय आसपास के खेतों में पराली जलाई जा रही थी, जिससे पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया था। तेज धुएं के कारण महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई। वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी।

बताया जा रहा है कि उस समय खेत में कोई और मौजूद नहीं था। बेहोशी की हालत में वह खुद को बचा नहीं सकी। इसी दौरान तेज हवा चलने से पराली की आग अचानक फैल गई। खेत में बेहोश पड़ी महिला आग की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076471
Views Today : 330
Views Last 7 days : 3740
Views Last 30 days : 11545
Total views : 106545
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.