Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Eight Naxalites, including three carrying a reward of Rs 3 lakh, arrested | तीन लाख के तीन इनामी सहित आठ नक्सली गिरफ्तार: बीजापुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, टिफिन बम बरामद – Bijapur News
Breaking News

Eight Naxalites, including three carrying a reward of Rs 3 lakh, arrested | तीन लाख के तीन इनामी सहित आठ नक्सली गिरफ्तार: बीजापुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, टिफिन बम बरामद – Bijapur News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
42A90911 4D9F 4A76 A8B8 ACCCCE4EC3AE 1760285051874
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



42A90911 4D9F 4A76 A8B8 ACCCCE4EC3AE 1760285051874

तीन लाख के इनामी नक्सलियों समेत आठ को पकड़ा

बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित बासागुड़ा इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी, बासागुड़ा पुलिस और सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन ने मिलकर रविवार को आठ सक्रिय नक्सलियों को पकड़ा है। इनमें से तीन नक्सलियों पर कुल तीन लाख रुपये का इनाम घोषित

.

जानकारी के मुताबिक, रविवार को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम पुतकेल से पोलमपल्ली की ओर एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रही थी। इसी दौरान पोलमपल्ली के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और आठ नक्सलियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, तार, बैटरी, जमीन खोदने के औजार और सरकार विरोधी पर्चे और बैनर मिले।

दो पर 50-50 हजार और एक पर था 2 लाख का इनाम

गिरफ्तार किए गए इनामी नक्सलियों की पहचान कोसा सोड़ी (नेण्ड्रा आरपीसी CNM अध्यक्ष, निवासी गोटटूम पारा नेण्ड्रा, 2 लाख रुपये का इनाम), जय सिंह माड़वी (कमलापुर आरपीसी CNM सदस्य, निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ा पारा, 50 हजार रुपये का इनाम) और मड़कम अंदा (कमलापुर आरपीसी CNM सदस्य, निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ा पारा, 50 हजार रुपये का इनाम) के रूप में हुई है।

अन्य गिरफ्तार नक्सलियों में सोड़ी हिड़मा (कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य), मुचाकी बुधरा उर्फ भद्रा (भूमकाल मिलिशिया सदस्य), माड़वी राजू (मिलिशिया सदस्य), माड़वी हिड़मा (मिलिशिया सदस्य) और देवा माड़वी (आर्थिक शाखा सदस्य) शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी नक्सली बासागुड़ा थाना क्षेत्र के कमलापुर जोन्नागुड़ा पारा गांव के रहने वाले हैं। ये सभी लोग माओवादी संगठन के लिए लगातार काम कर रहे थे। ये इलाके में आईईडी ब्लास्ट, जनसभा करवाने और माओवादियों के प्रचार जैसे कामों में शामिल थे। पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आईपीएल सट्टेबाजी में एक गिरफ्तार, दो फरार:चकरभाठा में स्कूटी पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया आरोपी, भेजा गया जेल

April 26, 2026

रिंगबांध तालाब पाटने का मामला, भू-स्वामि के दो मृत्यु प्रमाणपत्र:भू-माफियाओं द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने का दावा, समाजसेवी ने की FIR दर्ज कराने की मांग

April 26, 2026

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.