![]()
भास्कर न्यूज| महासमुंद मंगलवार को जिले के प्रभारी व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल महासमुंद दौरा पर थे। उन्होंने ग्राम बिरकोनी व झलप धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाए रखने के लिए अधिकार
.
इस दौरान किसानों ने खरीदी व्यवस्था में टोकन की लिमिट बढ़ाने की मांग की। इस दौरान बिरकोनी और झलप उपार्जन केंद्र में मंत्री बघेल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।
किसानों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। किसानों की मांग को ध्यान में रखकर उन्होंने कहा कि टोकन की लिमिट बढ़ाई जाएगी, प्रयास अभी जारी हे। ताकि अधिक किसानों को खरीदी का लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों और नियमों का पालन करते हुए अपनी धान साफ-सुथरा करके केंद्र लेकर आएं, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। नमी परीक्षण में पारदर्शिता रखी जाए।
तौल मशीनें नियमित रूप से कैलिब्रेटेड रहें। खरीदी केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक योगेश्वर राजू सहित अन्य मौजूद थे। बिरकोनी उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करते मंत्री बघेल व अन्य। धान तौलाई, नमी मापन का अवलोकन किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की तौलाई, नमी माप, गुणवत्ता परीक्षण और स्टैकिंग व्यवस्था का अवलोकन किया। खाद्य मंत्री ने अपने समक्ष धान की तौल करवाई और किसानों से जानकारी ली। इस अवसर पर पवन पटेल, राहुल चंद्राकर, आनंद साहू, पंकज चंद्राकर, शरद मराठा, अपर कलेक्टर रवि साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
<
