Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Education Minister Gajendra Yadav interacted with the students. | शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों से संवाद किया: अछोटी में अनुशासन और लगन को बताया सफलता की कुंजी – durg-bhilai News
Breaking News

Education Minister Gajendra Yadav interacted with the students. | शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों से संवाद किया: अछोटी में अनुशासन और लगन को बताया सफलता की कुंजी – durg-bhilai News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6c70e716 da70 4587 b1e3 c2430a33e441 1760286012287
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने शनिवार को अछोटी प्रवास के दौरान मुड़पार गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय जा रहे विद्यार्थियों से अनौपचारिक संवाद किया। मंत्री यादव ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, भविष्य की य

.

मंत्री ने विद्यार्थियों की उत्सुकता और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन, मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने जोर दिया कि जो विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करते हैं, वे ही आगे चलकर समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

dd5418d9 1b90 4552 98ed 7e055c4f2437 1760286012287

शिक्षा चरित्र निर्माण और समाज सेवा के लिए जरूरी

शिक्षा मंत्री ने समझाया कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और समाज सेवा की भावना विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने, नियमित अध्ययन करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मंत्री यादव ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षण स्तर का भी जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की और विद्यालयों की स्थिति में सुधार के सुझाव दिए।

5c661bbe 8fc1 46f0 bb8d e9bd03da98ab 1760286012289

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए विद्यालयों में बुनियादी ढांचे, शिक्षकों की उपलब्धता और डिजिटल संसाधनों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुड़पार के विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता और आत्मविश्वास देखकर मंत्री ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह लगन आने वाले समय में प्रदेश की वास्तविक शक्ति बनेगी।

मुलाकात के अंत में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अनुशासन, मेहनत तथा लगन के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिंगबांध तालाब पाटने का मामला, भू-स्वामि के दो मृत्यु प्रमाणपत्र:भू-माफियाओं द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने का दावा, समाजसेवी ने की FIR दर्ज कराने की मांग

April 26, 2026

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

अवैध शराब परिवहन करते आदतन अपराधी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहा था आरोपी, राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने की कार्रवाई

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.