Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg’s gutkha king arrested from Raipur | दुर्ग का गुटखा किंग रायपुर से गिरफ्तार: 10 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी के मामले में फरार गुटखा व्यापारी को एक महीने बाद जीएसटी ने किया गिरफ्तार – durg-bhilai News
Breaking News

Durg’s gutkha king arrested from Raipur | दुर्ग का गुटखा किंग रायपुर से गिरफ्तार: 10 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी के मामले में फरार गुटखा व्यापारी को एक महीने बाद जीएसटी ने किया गिरफ्तार – durg-bhilai News

By adminSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 24 at 14627 pm 1758707587
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 09 24 at 14627 pm 1758707587

चर्चित गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी को राज्य जीएसटी की टीम ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जुमनानी पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है। वह दुर्ग जिले के गनियारी गांव स्थित गुटखा फैक्ट्री का मालिक है। टीम ने उसकी फैक्ट्री पर छापा मारा था, लेक

.

तेल फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था गुटखा कारोबार यह मामला तब चर्चा में आया जब दुर्ग के कोनारी वार्ड में एक तेल फैक्ट्री की आड़ में अवैध गुटखा निर्माण का खुलासा हुआ। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने वहां दबिश देकर करोड़ों रुपये की सुपारी और एसेंस बरामद किया था। इस कार्रवाई के बाद जीएसटी ने भी अपनी जांच तेज की और गुरमुख जुमनानी के नेटवर्क पर निगाहें टिका दीं।

गनियारी और राजनांदगांव में दबिश खाद्य विभाग की कार्रवाई के लगभग एक महीने बाद राज्य जीएसटी ने गनियारी स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री और राजनांदगांव के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। बताया जाता है कि गनियारी फैक्ट्री में जीएसटी टीम ने फिल्मी स्टाइल में दीवार फांदकर एंट्री ली थी। उस वक्त लाखों रुपये का अवैध स्टॉक मिला था। इसी दौरान टैक्स चोरी का बड़ा राज खुला।

शुरुआती जांच में 10 करोड़ से ज्यादा की चोरी जांच में सामने आया कि जुमनानी ने व्यवस्थित तरीके से टैक्स चोरी की थी। बिना बिल के कच्चा माल मंगाया जाता था और बिना इनवॉइस के गुटखा की सप्लाई की जा रही थी। शुरुआती अनुमान में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की जीएसटी चोरी का पता चला है। अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़ा पूछताछ और आगे की जांच में और बढ़ सकता है।

फरार होने के बाद रायपुर से गिरफ्तारी छापे के तुरंत बाद से ही जुमनानी फरार चल रहा था। राज्य जीएसटी की टीम उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। आखिरकार रायपुर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

अधिकारियों का कहना है कि जुमनानी से लगातार पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में उसने कुछ सहयोगियों के नाम भी बताए हैं। जांच एजेंसियां अब उसके कारोबार से जुड़े अन्य ठिकानों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई की तैयारी में हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग,6.77 करोड़ का नुकसान:गोदाम सहायक और वनरक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई जारी

June 2, 2026

सुशासन तिहार शिविर…78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड जैसी समस्या लेकर पहुंचे थे ग्रामीण

June 2, 2026

रायगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का खुलासा:फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाला भी पकड़ा गया

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072728
Views Today : 4
Views Last 7 days : 1643
Views Last 30 days : 5643
Total views : 96251
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.