Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durga Vahini’s Shaurya Path procession in Balrampur | बलरामपुर में दुर्गा वाहिनी का शौर्य पथ संचलन: नगर भ्रमण कर किया शस्त्र पूजन; 65 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Durga Vahini’s Shaurya Path procession in Balrampur | बलरामपुर में दुर्गा वाहिनी का शौर्य पथ संचलन: नगर भ्रमण कर किया शस्त्र पूजन; 65 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05a13287 0fc8 4d92 af47 72de03d67b36 1759383974027
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले में नवरात्रि पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने शौर्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन दहेजवारर क्षेत्र से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

.

इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की बड़ी संख्या में बहनों ने रक्त से तिलक कर शस्त्र पूजन किया। संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नगर में अनुशासित पथ संचलन किया। पूरे नगर में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष गूंजते रहे। वहीं, आज जिले में 65 फीट ऊंचे रावण का दहन भी किया जाएगा।

जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ महिलाओं ने किया पथ संचलन।

जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ महिलाओं ने किया पथ संचलन।

मातृशक्ति को सशक्त बनाने पर दिया जोर

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। दुर्गा वाहिनी की पूर्व जिला संयोजिका दिव्या भारती, वर्तमान जिला संयोजिका संजना सिंह और सरगुजा संभाग की विभाग संयोजिका शकुंतला सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। वक्ताओं ने मातृशक्ति की भूमिका को सशक्त बनाने पर जोर दिया और संगठन की भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही

पथ संचलन के दौरान बलरामपुर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस बल ने पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके लिए आयोजन समिति ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन धार्मिक आस्था और मातृशक्ति के प्रतीक के साथ-साथ सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता का भी सशक्त संदेश देता है। नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर इस आयोजन को सफल बनाया।

जिले में 65 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।

जिले में 65 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।

रामानुजगंज में शारदीय नवरात्र के बाद दुर्गा विसर्जन और रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हाई स्कूल मैदान में 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला खड़ा किया गया है। बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश ने दुर्गा पंडालों में भक्तों की आवाजाही और मेला स्थल पर भीड़ को प्रभावित किया था।

सागर मोती फाउंडेशन के प्रमुख और नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में कई वर्षों से भव्य रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम जोरदार आतिशबाजी और सांस्कृतिक संध्या के साथ संपन्न होगा।

नवयुवक दुर्गा पूजा संघ द्वारा राम मंदिर के बगल में भी रावण दहन कराया जाएगा। रमन अग्रवाल ने अधिक से अधिक नागरिकों से इन आयोजनों में शामिल होने की अपील की है। रावण दहन की तैयारियां 10 दिन पहले ही शुरू हो गई थीं, जिन्हें आज सुबह अंतिम रूप दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सड़क व पुलिया निर्माण का बोर्ड नहीं लगाया ठेकेदार ने, मनमानी कर रहे

March 11, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

March 11, 2026

YouTube से सीखा कैसे करते हैं अफीम की खेती:आरोपी विकास के मोबाइल में मिले सैकड़ों VIDEO; अब दुर्ग के सभी फॉर्म-हाउस की होगी जांच

March 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

063756
Views Today : 3
Views Last 7 days : 204
Views Last 30 days : 6853
Total views : 84469
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.