छत्तीसगढ़

दुर्ग में भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी, त्रैमासिक परीक्षा पर अलग आदेश जारी होगा

दुर्ग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने 26 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने 25 सितंबर की शाम 6:19 बजे यह आदेश जारी किया।

आदेश के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और बीएसपी स्कूल बंद रहेंगे। यानी जिले के सभी प्रकार के स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश रहेगा।

जारी आदेश की कॉपी कलेक्टर समेत कई अधिकारियों और सभी स्कूल प्रमुखों को भेजी गई है।

हालांकि, स्कूलों में होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं को लेकर अलग से आदेश जारी होगा। इसके लिए कलेक्टर की मंजूरी के बाद नए निर्देश दिए जाएंगे।

छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा कार्यक्रम के लिए नए आदेश का इंतजार करना होगा।

इससे पहले 25 सितंबर को भी छुट्टी का आदेश देर से आया था। उस दिन सुबह करीब 10 बजे आदेश जारी होने से कई बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे, जिन्हें बाद में वापस लौटना पड़ा।

इससे अभिभावकों और छात्रों को परेशानी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button