Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg Rebel Army vs Police
Breaking News

Durg Rebel Army vs Police

By adminJune 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 23 at 21115 am 2 1780604536
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों खाकी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के बीच शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर एक युवक ने भिलाई नगर सीएसपी (CSP) सत्यप्रकाश तिवारी को सीधे और खुली धमकी दी है।

.

उसने कहा कि, अगर सच में हिम्मत है तो वर्दी उतारकर सामने आओ और पहले एक छत्तीसगढ़िया से निपटकर दिखाओ। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, इस संवेदनशील मामले पर दुर्ग पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

image 5 1780716042

जानिए रील में क्या बोला युवक

इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वायरल वीडियो में युवक सीधे भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी को टारगेट कर रहा है। उसने कहा कि, मैं सीएसपी सत्यप्रकाश से कहना चाहता हूं, अगर आपमें वाकई में हिम्मत है तो वर्दी को उतारकर आओ।

उसने कहा कि, 1760 से निपटने की जरूरत नहीं है, पहले एक ही छत्तीसगढ़िया से निपटकर दिखाओ। इतना ही घमंड है न वर्दी का तो कभी सच के लिए लड़ के भी दिखाओ। जोहार।

युवक का आरोप- पुलिस ने मुझे बेवजह थप्पड़ मारा

धमकी देने वाला यह युवक दुर्ग जिले के डोमा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने वीडियो में सीएसपी को चुनौती देने के पीछे की वजह भी बताई है। युवक का दावा है कि करीब एक हफ्ते पहले रात साढ़े 9 बजे वह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बैठा था।

तभी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंची और पुलिसकर्मियों ने डंडा दिखाकर सबको खदेड़ दिया। युवक के मुताबिक, वह कोई नशा या गलत काम नहीं कर रहा था, इसलिए वहीं रुका रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे बेवजह एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

भिलाई के स्मृति नगर चौकी से शुरू हुआ है पूरा विवाद

बता दें कि, यह पूरा विवाद स्मृति नगर चौकी में हुए हंगामे के बाद शुरू हुआ। शंकराचार्य अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी के बीच विवाद हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल के नेतृत्व में स्मृति नगर चौकी पहुंचे थे और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

उसी समय सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी किसी दूसरे मामले में दोनों पक्षों की बैठक ले रहे थे। पुलिस की ओर से क्रांति सेना के पदाधिकारियों से कुछ देर इंतजार करने को कहा गया था। इसके बाद चौकी में नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया। सीएसपी और पदाधिकारियों के बीच बहस हो गई।

सीएसपी ने कहा- ऐसी कोई बात वहां पर नहीं हुई

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना की ओर से यह बात सोशल मीडिया प्रचारित की जा रही है कि, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा था कि अगर वह वर्दी उतार दूं तो तुम जैसे 1760 छत्तीसगढ़िया को निपटा दूं। जबकि सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने ऐसे किसी भी बयान से इनकार किया है।

उनका कहना है कि, यह पूरी तरह अफवाह है। उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही। वे संगठन के पदाधिकारियों को समझा रहे थे, लेकिन उन्होंने थाना में दुर्व्यवहार किया था। जिसके बाद उनके ऊपर शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

सोशल मीडिया पर क्रांति सेना चला रही कैंपेन

स्मृति नगर चौकी में क्रांति सेना और पुलिस के बीच हुई बहसबाजी के बाद सोशल मीडिया पर क्रांति सेना की ओर से लगातार पोस्टर बनाकर वायरल किया जा रहा है। इसके अलावा क्रांति सेना से जुड़े लोग भी सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के मामले में जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल को जेल भेजा है। इस कार्रवाई को भी क्रांति सेना के पदाधिकारी बदले की कार्रवाई बता रहे हैं।

………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

भिलाई में क्रांति सेना कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज:डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे थे, थाने में घुसकर नारेबाजी, पुलिसकर्मियों से हुई बहस

पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और शासकीय कार्य में बाधा डाली।

पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और शासकीय कार्य में बाधा डाली।

भिलाई में शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि संगठन के पदाधिकारी चेतन चंदेल और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं ने स्मृति नगर चौकी परिसर में घुसकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाईकोर्ट बोला- जहां निवास वहां केस की सुनवाई:भरण-पोषण केस में डॉक्टर पति की याचिका खारिज, फैमिली कोर्ट के अधिकार क्षेत्र को दी थी चुनौती

June 6, 2026

बिलासपुर में 24 घंटे में दूसरी बड़ी आग,VIDEO:बुधवारी के बाद शनिचरी सब्जी मंडी की 15 दुकानें जलकर खाक, शटर में करंट की थी शिकायत

June 6, 2026

Bilaspur Lawyer Murdered | Client Accused of Affair Shock

June 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072921
Views Today : 24
Views Last 7 days : 1017
Views Last 30 days : 5707
Total views : 96448
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.