Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg police on high alert on the night of December 31 | 31 दिसंबर की रात हाई अलर्ट पर रहेगी दुर्ग पुलिस: सड़कों पर केक काटा या स्टंट किया तो जाएंगे जेल, हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी नजर – durg-bhilai News
Breaking News

Durg police on high alert on the night of December 31 | 31 दिसंबर की रात हाई अलर्ट पर रहेगी दुर्ग पुलिस: सड़कों पर केक काटा या स्टंट किया तो जाएंगे जेल, हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी नजर – durg-bhilai News

By adminDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
new year 1766900590
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



new year 1766900590

दुर्ग जिले में 31 दिसंबर की रात और नव वर्ष में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। सड़कों पर कोई हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वालों को इस बार जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को जिलेभर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रहेगी।

.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने नववर्ष के मद्देनज़र सख्त गाइडलाइन जारी किया है। पुलिस का कहना है कि बीते वर्षों में नए साल की रात शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंट बाइकिंग, ट्रिपल राइडिंग और सार्वजनिक शांति भंग करने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे दुर्घटनाएं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है। इन्हीं घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित? पुलिस की गाइडलाइन के अनुसार सड़कों पर केक काटना या सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चलते वाहन की छत (रूफटॉप) पर खड़े होकर स्टंट करना, वाहन से शरीर बाहर निकालना, ट्रिपल राइडिंग और स्टंट बाइकिंग करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के मामलों में भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बिना अनुमति डीजे बजाने पर भी कार्रवाई बिना अनुमति डीजे या तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाना, कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन, गाली-गलौज करना या किसी भी तरह से सार्वजनिक शांति भंग करना भी भारी पड़ सकता है। ऐसे मामलों में चालान, लाइसेंस जब्ती, वाहन सीज करने से लेकर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई की जा सकती है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर नववर्ष की रात जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, होटल, ढाबे, क्लब और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी और कई स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने के लिए ब्रेथ एनालाइजर से सघन जांच की जाएगी।

एसएसपी ने कहा- जश्न मनाएं, जिम्मेदारी के साथ एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि आम नागरिकों से अपील की गई है कि नए साल का स्वागत खुशी, शांति और जिम्मेदारी के साथ करें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479192099 पर दें। नियमों के उल्लंघन दिखते ही कार्रवाई होगी। इसके लिए जरूरी है कि जश्न कानून के दायरे में मनाया जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Chhattisgarh Dinbhar Top News | Girl Murder, Triple Talaq, Fire Safety, VIDEO

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076088
Views Today : 615
Views Last 7 days : 3421
Views Last 30 days : 11253
Total views : 106058
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.