Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg police on high alert ahead of Diwali | दीपावली से पहले दुर्ग पुलिस हाई अलर्ट मोड पर: बीट प्रभारी अपने क्षेत्र के गुंडा और निगरानी बदमाशों पर रखेंगे नजर, बाउंड ओवर की होगी कार्रवाई, शाम के वक्त बाजारों में बढ़ेगी गश्त – durg-bhilai News
Breaking News

Durg police on high alert ahead of Diwali | दीपावली से पहले दुर्ग पुलिस हाई अलर्ट मोड पर: बीट प्रभारी अपने क्षेत्र के गुंडा और निगरानी बदमाशों पर रखेंगे नजर, बाउंड ओवर की होगी कार्रवाई, शाम के वक्त बाजारों में बढ़ेगी गश्त – durg-bhilai News

By adminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 14 at 32224 pm 1760439506
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दीपावली और छठ पर्व के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बीट प्रभारी नियुक्त किया है। दीपावली के त्यौहार में सभी बीट प्रभारियों के

.

दुर्ग जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों की आईजी ने ली बैठक।

दुर्ग जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों की आईजी ने ली बैठक।

जिले के सभी थाना और चौकी के प्रभारी बैठक में हुए शामिल पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग (भापुसे) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल (भापुसे) की अध्यक्षता में पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी शामिल हुए। बैठक में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा, ट्रैफिक और बाजार व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने आईजी गर्ग ने दिए सख्त निर्देश। बैठक में एसएसपी विजय अग्रवाल और एसपी सुखनंदन राठौर उपस्थित रहे।

त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने आईजी गर्ग ने दिए सख्त निर्देश। बैठक में एसएसपी विजय अग्रवाल और एसपी सुखनंदन राठौर उपस्थित रहे।

त्योहारी सीजन में शाम के वक्त बढ़ेगी पुलिस की गश्त आईजी गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और पूजा स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

बैठक में सभी बीट के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

बैठक में सभी बीट के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

गुंडों और बदमाशों की होगी निगरानी एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। प्रत्येक बीट का नामजद प्रभारी और सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन्हें अपने क्षेत्र के गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की जाएगी, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बीट प्रभारियों के नाम और नंबर होंगे सार्वजनिक दीपावाली के अवसर पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके, इसके लिए पुलिस ने बीट प्रभारियों की नियुक्ति की है। बीट प्रभारी और थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर प्रमुख स्थानों पर वाल पेंटिंग के जरिए प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि आम जनता आसानी से पुलिस से संपर्क कर सके।

दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य दीपावली में महज कुछ ही दिन शेष हैं। इस दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसएसपी ने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को शाम के समय गश्त बढ़ाने और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के लिए व्यापारियों को समझाइश दी जा रही है ताकि किसी भी तरह की चोरी या विवाद की स्थिति से बचा जा सके। वहीं पुलिस कर्मियों को तकनीकी साधनों का अधिकतम उपयोग कर अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया है।

त्योहारों में बरती जाएगी सख्ती एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सख्ती बरती जाएगी। दीपावली और छठ पर्व के दौरान जिले में पूर्ण शांति, कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे, ताकि लोग निर्भय होकर उत्सव मना सकें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) पदमश्री तंवर सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी और थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 327
Views Last 7 days : 1215
Views Last 30 days : 6077
Total views : 97639
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.