Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg Indira Market Sex Racket Raid
Breaking News

Durg Indira Market Sex Racket Raid

By adminJune 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2026 06 28t2051138991782660105 1782663998
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित इंद्रा मार्केट के जलाराम लॉज में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस लॉज के नीचे मिठाई और आइसक्रीम की दुकान भी संचालित थी, जहां नए ग्राहकों को आने की अनुमति नहीं थी और केवल उन्हीं पुराने ग्राहकों को एंट

.

आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी थी और जब पुलिस को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने रविवार शाम को वहां छापा मारा। पुलिस की इस छापेमारी में रैकेट का खुलासा हुआ और मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ 3 युवतियां और 3 ग्राहक पकड़े गए, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

पहले देखिए तस्वीरें…

मौके से 3 युवतियां और 3 कस्टमर पकड़े गए हैं।

मौके से 3 युवतियां और 3 कस्टमर पकड़े गए हैं।

पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई, जहां इनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई, जहां इनसे पूछताछ जारी है।

इंद्रा मार्केट में मौजूद लोगों ने पूरी कार्रवाई का वीडियो बनाया।

इंद्रा मार्केट में मौजूद लोगों ने पूरी कार्रवाई का वीडियो बनाया।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम रविवार दोपहर करीब 3 बजे तीन गाड़ियों में इंद्रा मार्केट पहुंची। इसके बाद जलाराम लॉज को घेरकर अंदर जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और मौके से अन्य सबूत भी जुटाए। देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही।

ऊपर लॉज, नीचे मिठाई दुकान

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस परिसर में कार्रवाई हुई, उसके नीचे मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर संचालित होती थी, जबकि ऊपर बने लॉज में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

दुकान संचालक से भी पूछताछ

पुलिस ने मौके से दुकान संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा अंदर मौजूद तीन युवतियों और तीन ग्राहकों से भी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कारोबार का संचालन कब से हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी।

केवल चुने हुए ग्राहकों को ही एंट्री

जांच में ये बात भी सामने आई है कि, लॉज में हर किसी की एंट्री नहीं थी। केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने दिया जाता था, जिनका मोबाइल नंबर पहले से सेव रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पूरा काम प्लानिंग से संचालित हो रहा था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिले

मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है और जांच के लिए सुरक्षित रखा है। बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ के बाद होगा खुलासा

बता दें कि ये कार्रवाई एसीसीयू (ACCU) और कोतवाली थाना क्षेत्र की संयुक्त कार्रवाई थी। टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस: महिला दलाल ने ₹2500 लिए, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां; 3 अरेस्ट

रायगढ़ में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था।

रायगढ़ में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था, जहां पुलिस ने पॉइंटर को कस्टमर बनाकर भेजा। इस दौरान एक कमरे में युवती और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। दूसरे कमरे में 2 लड़कियों के साथ एक और युवक भी मौजूद था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुस्कान ने कहा -:लड़खड़ाते दूल्हे को 4-लोग संभाल रहे थे, वो मेरा जीवन कैसे संभालता; मुझे बारात नहीं, अपनी पूरी जिंदगी दिख रही थी, इसलिए तोड़ दी शादी

June 29, 2026

महापौर के निरीक्षण के बाद भी नहीं बदले हालात:विपक्ष ने कहा- सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति, ऐसे में जलभराव से कैसे बचेगा शहर?

June 29, 2026

'मन की बात' की 135वीं कड़ी का आयोजन:कोरबा में 135 युवा और 135 महिलाओं ने सुनी, पर्यावरण और स्थानीय उत्पाद अपनाने की अपील

June 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077583
Views Today : 294
Views Last 7 days : 4917
Views Last 30 days : 12494
Total views : 107925
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.