Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg Fake Tehsildar Scam | Retired BSP Employee Duped Rs 2.70 Lakh
Breaking News

Durg Fake Tehsildar Scam | Retired BSP Employee Duped Rs 2.70 Lakh

By adminMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5f7f8122 0905 433e 8d23 4e3691310809 1777651096753
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग-भिलाई8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
5f7f8122 0905 433e 8d23 4e3691310809 1777651096753

दुर्ग जिले के रिसाली भिलाई क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) कर्मचारी को उसकी बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 70 हजार रुपए ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताकर पीड़ित का विश्वास जीता।

पीड़ित ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाना नेवई क्षेत्र की है।

दशहरा मैदान के पास रिसाली के निवासी भूषण प्रसाद वर्मा (61 वर्ष) ने बताया कि उनकी मुलाकात जिला न्यायालय दुर्ग में राहुल कुमार वर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को सूरजपुर जिले का तहसीलदार बताया और सरकारी तंत्र में अपनी पहुंच का दावा किया।

धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने पीड़ित का विश्वास जीत लिया। इसी दौरान उसने वर्मा की बेटी मितेश्वरी वर्मा को रायपुर मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नौकरी लगवाने का लालच दिया।

आरोपी ने नौकरी के लिए ‘सेटिंग’ और ‘प्रोसेसिंग’ का हवाला देते हुए पैसे की मांग शुरू कर दी। नौकरी की उम्मीद में परिवार उसकी बातों में आ गया और पैसे देने को तैयार हो गया।

7 अक्टूबर 2025 को आरोपी खुद पीड़ित के घर पहुंचा और नकद 1 लाख 50 हजार रुपए ले गया। इसके बाद भी उसकी पैसों की मांग जारी रही।

आरोपी ने केवल नकद ही नहीं, बल्कि डिजिटल माध्यम से भी रकम ऐंठी। 10 अक्टूबर 2025 को बेटी मितेश्वरी वर्मा के पेटीएम के जरिए 1 लाख रुपए एक खाते में ट्रांसफर करवाए गए।

इसके बाद 26 नवंबर 2025 को 20 हजार रुपए और ट्रांसफर करवाए गए। इस तरह आरोपी ने कुल 2 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की।

समय बीतने पर हुआ शक, खुला राज

काफी समय गुजरने के बाद भी जब नौकरी का कोई अता-पता नहीं चला, तो परिवार को शक हुआ। आरोपी ने बहाने बनाना शुरू कर दिया और बाद में संपर्क भी कम कर दिया।

पीड़ित को तब एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं।

मोबाइल फोटो बना अहम सबूत

पीड़ित ने बताया कि आरोपी जब घर आया था, तब उन्होंने उसका फोटो मोबाइल में खींच लिया था। उसी फोटो का प्रिंटआउट और अन्य दस्तावेज आवेदन के साथ पुलिस को सौंपे गए हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

नेवई थाना में केस दर्ज

इस पूरे मामले में नेवई थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है और बैंक खातों व मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh IED Bomb Blast Update; Kanker Narayanpur Border

May 3, 2026

लापरवाही बरतने वाले 2 सफाई ठेकेदारों पर जुर्माना,टेंडर होगा रद्द:आधी टीम गायब मिली, वार्डों में गंदगी; सुपरवाइजर को दिया गया नोटिस

May 3, 2026

रायपुर में 10 मई को प्रयास विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा:ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड,सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी परीक्षा

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069565
Views Today :
Views Last 7 days : 891
Views Last 30 days : 4077
Total views : 90608
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.