![]()
रायपुर नगर निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। निगम की टीम ने जोन 8 के वार्ड 1 और 2 का औचक निरीक्षण किया, जहां निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मी ड्यूटी पर मिलने पर दोनों वार्डों के ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 1 (वीर सावरकर नगर) में 38 के बजाय केवल 19 सफाई कर्मचारी मौजूद मिले, जबकि वार्ड में गंदगी भी पाई गई। इसी तरह वार्ड क्रमांक 2 (पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड) में नालियां जाम मिलीं और 38 में से 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सुपरवाइजर कार्तिक नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी इस पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक गिरिजेश तिवारी भी मौजूद रहे।वहीं जोन 4 के सिविल लाइन वार्ड 46 में भी गंदगी और मलबा मिलने पर वार्ड सुपरवाइजर कार्तिक नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी कर 4 मई तक जवाब मांगा गया है। लापरवाही पर होगी कार्रवाई निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि, अब रोजाना वार्डों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार, सुपरवाइजर, स्वच्छता निरीक्षक और जोन स्वास्थ्य अधिकारी तक जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
<
