Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » DSP-Businessman Controversy: Businessman-DSP Provide Evidence to Investigating Officers | डीएसपी–कारोबारी कन्ट्रोवर्सी: कारोबारी-DSP ने जांच अधिकारियों को दिए सबूत: कल्पना-टंडन ने ASP के पास दर्ज कराया अपना-अपना बयान, रिपोर्ट देने से पहले जांच अधिकारी का तबादला – Raipur News
Breaking News

DSP-Businessman Controversy: Businessman-DSP Provide Evidence to Investigating Officers | डीएसपी–कारोबारी कन्ट्रोवर्सी: कारोबारी-DSP ने जांच अधिकारियों को दिए सबूत: कल्पना-टंडन ने ASP के पास दर्ज कराया अपना-अपना बयान, रिपोर्ट देने से पहले जांच अधिकारी का तबादला – Raipur News

By adminDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 23t113150804 1766469635
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन के विवाद में नया मोड आया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच कर रहे एएसपी कीर्तन राठौर का तबादला हो गया है।

.

comp 116 61766025753 1766469662

एएसपी ने अपने तबादले से पहले डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन का अलग–अलग बयान लिया था। बयान लेने के बाद वो आगे की जांच कर रहे थे। इस रिपोर्ट को आने वाले दो से तीन दिनों में वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा जाना था।

एएसपी को बयान देने पहुंचे कारोबारी ने अपने बयान में डीएसपी वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ा रुपए लेने और महादेव बुक का काम नहीं करने पर विवाद करने का आरोप लगाया है। वहीं कारोबारी ने डिजिटल साक्ष्य भी दिए है।

eod 2217653537991765388831 1766469690

इसी तरह से डीएसपी कल्पना वर्मा ने सोमवार को एएसपी कार्यालय में मौजूद रहकर दो घंटे तक अपना बयान दर्ज कराया है। डीएसपी वर्मा ने कारोबारी पर परिजनों के पैसे नहीं देने और बदनाम करने का आरोप लगाया है।

अब पढ़े क्या है विवाद

10 दिसंबर को कारोबारी दीपक टंडन ने मीडिया में बयान दिया था, कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने उन्हें प्यार में झांसा देकर करोड़ों रुपए लिए और अब पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही है।

होटल में मीटिंग के दौरान कारोबारी और DSP के फुटेज।

होटल में मीटिंग के दौरान कारोबारी और DSP के फुटेज।

मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ, तो डीएसपी कल्पना की तरफ से बयान आया, कि कारोबारी बदनाम कर रहे है और वो लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे है।

कारोबारी टंडन से हुई मारपीट का यह वीडियो वायरल हुआ था।

कारोबारी टंडन से हुई मारपीट का यह वीडियो वायरल हुआ था।

इन बयानों के बाद कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ अलग–अलग केस दर्ज होने और वारंट निकलने की जानकारी सामने आई। वारंट के साथ ही कारोबारी से मारपीट होने का वीडियो भी साेशल मीडिया में वायरल हुआ। इन वीडियो के वायरल होने के बाद कारोबारी ने आईजी–डीजीपी को शिकायत दी, जिसमें डीएसपी कल्पना वर्मा और महादेव सट्‌टे का जिक्र था।

इस शिकायत के बाद डीएसपी कल्पना वर्मा अपना बयान दर्ज कराने पहली बार एसएसपी कार्यालय पहुंची और जांच अधिकारी को अपना बयान दिया। डीएसपी कल्पना वर्मा के बाद कारोबारी टंडन ने भी एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया है।

कारोबारी ने पुलिस अधिकारियों को यह शिकायत की है।

कारोबारी ने पुलिस अधिकारियों को यह शिकायत की है।

कारोबारी ने पुलिस अधिकारियों को यह शिकायत की है।

कारोबारी ने पुलिस अधिकारियों को यह शिकायत की है।

पढ़े कैसे हुई थी कारोबारी और DSP की दोस्ती

दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए।

मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे।

image 2025 12 23t113611259 1766470045
इन तीन चेक के बाउंस होने के बाद पूरा विवाद उपजा।

इन तीन चेक के बाउंस होने के बाद पूरा विवाद उपजा।

डीएसपी के परिवार ने चेक बाउंस का केस दर्ज कराया

कारोबारी टंडन ने बताया कि चेक अमाउंट टंडन की पत्नी के अकाउंट से कटना था। हालांकि डील बाद में हो नहीं पाई। टंडन ने इसके बाद अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन दूसरे पक्ष ने चेक होने की बात से इनकार कर दिया।

दो दिन बाद चेक बाउंस का मामला उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज करा दिए। इसके बाद टंडन को समझ आया कि उनके साथ कल्पना और उनके घर वालों ने मिलकर ठगी की है। दीपक टंडन के मुताबिक इसी दौरान DSP लगातार पैसों की मांग करती रहीं। दीपक ने क्लेम किया है कि उसने DSP को 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान और पैसा दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075281
Views Today : 37
Views Last 7 days : 2223
Views Last 30 days : 9882
Total views : 104304
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.