Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Drunken family members assaulted doctors and staff | नशे में धुत परिजनों ने डॉक्टरों-स्टाफ से की मारपीट: गौरेला अस्पताल में सड़क हादसे के बाद हंगामा, सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज – Gaurela News
Breaking News

Drunken family members assaulted doctors and staff | नशे में धुत परिजनों ने डॉक्टरों-स्टाफ से की मारपीट: गौरेला अस्पताल में सड़क हादसे के बाद हंगामा, सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज – Gaurela News

By adminDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e8d94a1f d7e4 4648 9787 f9393e0fc680 1766889696506
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नशे में धुत परिजनों ने डॉक्टरों-स्टाफ से मारपीट की है। 26 दिसंबर की रात मरवाही के भर्रीडांड में हुए सड़क दुर्घटना के घायल मरीजों को जिला अस्पताल गौरेला लाया गया था।

.

यहां डॉक्टरों ने एक मरीज दुर्गेश रजक को मृत घोषित कर दिया, जबकि ईश्वर और विवेक को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिर बताया गया। देर रात नशे की हालत में पहुंचे अटेंडरों ने डॉक्टरों पर मरीजों को न देखने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और पीट दिया।

0ce3bc3c a9b5 4e09 81be bf01034647f4 1766889696507

इलाज की प्रक्रिया में दखल देने का आरोप

आरोप है कि अटेंडरों ने विशेष रूप से महिला डॉक्टरों को निशाना बनाया और इलाज की प्रक्रिया में दखल देते हुए ऑक्सीजन लगाने व वार्ड में खड़े रहने का दबाव बनाया।

हंगामा बढ़ने पर जब वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, तब आरोपियों ने अस्पताल कर्मियों से हाथापाई और मारपीट की।

इस दौरान सुरक्षाकर्मी व स्टाफ के कई लोगों को चोटें आईं और अस्पताल का माहौल दहशत में था।

bb28ea2a 87df 4daa 80c8 3503ca9cf729 1766889696505

अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज

आरोपी पक्ष के लोगों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को अश्लील गालियां दीं और देख लेने और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस सहायता के लिए डायल 112 को सूचना दी गई।

प्रार्थी डॉ. देवेंद्र सिंह पैकरा, सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक की लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

2a39b2c1 4231 4ed0 b111 e44ce9158ced 1766889696506

कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस

इस प्रकरण को छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा तथा संपत्ति की क्षति या हानि की रोकथाम) अधिनियम 2010 के उल्लंघन के रूप में भी दर्ज किया गया है।

यह अधिनियम डॉक्टरों और अस्पताल संपत्ति के खिलाफ हिंसा को संज्ञेय और गंभीर अपराध मानते हुए कठोर दंड का प्रावधान करता है।

थाना गौरेला पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस डॉक्टरों एवं अस्पताल स्टाफ के बयान, सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

जिला अस्पताल प्रबंधन ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की हिंसक घटनाएं चिकित्सा सेवाओं को प्रभावित करती हैं और भविष्य में डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Dinbhar Top News | Girl Murder, Triple Talaq, Fire Safety, VIDEO

June 26, 2026

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076032
Views Today : 540
Views Last 7 days : 3346
Views Last 30 days : 11178
Total views : 105983
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.