Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Drone-powered firecrackers in demand after Operation Sindoor | ऑपरेशन सिंदूर के बाद ड्रोन वाले पटाखे डिमांड में: कुल्फी, पिज्जा और बीयर कैन वाले अनारदाना ट्रेंडिंग, GEN Z खरीदे रहे कांतारा वाले स्काई शॉटस – Raipur News
Breaking News

Drone-powered firecrackers in demand after Operation Sindoor | ऑपरेशन सिंदूर के बाद ड्रोन वाले पटाखे डिमांड में: कुल्फी, पिज्जा और बीयर कैन वाले अनारदाना ट्रेंडिंग, GEN Z खरीदे रहे कांतारा वाले स्काई शॉटस – Raipur News

By adminOctober 17, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8af3af5e 1614 439b 8a8a f30d208743bb 1760711900
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दीपावली पर मिठाई, ज्वेलरी, पूजा, प्रॉपर्टी इन सबके अलावा सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा होती है, वो हैं पटाखें। राजधानी रायपुर में पटाखों की 100 से अधिक दुकानों को बिक्री के लिए परमिशन मिली है। इस बीच दैनिक भास्कर की टीम लाखेनगर के हिंद स्पोर्टिंग मैदान पहु

.

लेकिन दुकानदारों का कहना है कि 18 अक्टूबर से भीड़ एकदम से पटाखा मार्केट की ओर आएगी। हमने दुकानदारों से नए पटाखों को लेकर चर्चा की है। इसके अलावा दुकानदारों ने बताया कि इस बार चाइनीज पटाखों का मार्केट सिर्फ 10% में ही सिमट गया है। वहीं इको फ्रेंडली पटाखों का मार्केट बढ़ा है।

ट्रेडिशनल अनारदाना, चकरी जैसे पटाखे अब भी डिमांड में हैं। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद ड्रोन वाले पटाखे सबसे ज्यादा मार्केट में आए हैं। इस बीच सबसे ज्यादा डिमांड स्काई शॉट्स के हैं।

पटाखे का मार्केट सजकर तैयार है।

पटाखे का मार्केट सजकर तैयार है।

अलग-अलग ड्रोन वाले पटाखे इस बार अलग

ऑपरेशन सिंदूर के बाद और वर्ल्ड में चल रहे करेंट सिनेरियो के बीच ड्रोन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। इस बार मार्केट में अलग-अलग तरह के ड्रोन वाले पटाखे आए हुए हैं। इनमें कुछ लंबी हवाई यात्रा करने वाले हैं, तो कुछ दूरी तक चकरीनुमा घूमते हुए तेज धमाका करने वाले हैं।

ड्रोन वाले कई तरह के पटाखे मार्केट में हैं।

ड्रोन वाले कई तरह के पटाखे मार्केट में हैं।

बच्चों के स्पेशल गदा वाला अनार-दाने की भी चर्चा

इस बार पटाखा दुकानों में आपको गदा भी देखने काे मिलेगा। ये गदा स्पेशल अनारदाना वाले हैं। बारूद जलने के बाद बच्चे इसे आम गदा की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसे पूरी सेफ्टी के जलाना होगा। पटाखा बच्चों के लिए है, लेकिन पेरेंट्स के बिना उपयोग में लाना खतरनाक होगा।

ये गदा अनार-दाना है। सेफ्टी के साथ जलाना होगा।

ये गदा अनार-दाना है। सेफ्टी के साथ जलाना होगा।

कुल्फी, पिज्जा और बीयर कैन वाले फैंसी पटाखे भी आए

इस बार मार्केट में कुछ यूनिक पटाखे भी आए हैं, जिनके शेप काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इनमें से एक है पिज़्ज़ा अनारदाना। जिसे आप पिज्जा की तरह हाथ में रखकर जला सकते हैं। इसका फायरवर्क बहुत ही रंगीन है। लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा कुल्फी के शेप वाले अनारदाने भी मार्केट में हैं। वहीं कांतारा के हिट होने के बाद कांतारा स्काई शॉट बहुत ज्यादा ट्रेडिंग में है।

बाजार में यह पटाखे भी

लुक अप ड्रोन- तेज आवाज के साथ जलने वाला यह पटाखा ड्रोन की तरह आसमान में उड़ेगा। फिर वहां से वह रोशनी बिखेरेगा। इसकी कीमत 150 रुपए है।

वॉलकेनो पटाखा- इसे जलाने में यह जमीन से आसमान की तरफ एक टाइम में तीन बार फायर होगा। जो अलग-अलग दिशाओं में होगा। यह टोटल 7 राउंड फायर करेगा। इसकी कीमत 3800 रुपए है।

फायर एग- इस पटाखे में मुर्गे का फोटो बना हुआ है। इसे जलाते ही पीछे की तरफ से बड़ा बैलून बाहर आएगा, फिर यह आगे की ओर बढ़ेगा। इसकी कीमत 150 रुपए है।

हाई रेंज स्काई शॉट- यह 1400 का सिंगल स्काई शॉट है। जिसमें 5 इंच का शेल डला हुआ है। यह काफी दूरी तक आसमान में जाकर जमीन पर रोशनी बिखेरता है।

लेजर शो- इसमें इलेक्ट्रिक लेजर की तरह लंबी दूरी तक तेज रोशनी निकलेगी।

8af3af5e 1614 439b 8a8a f30d208743bb 1760711838

E-क्रैकर्स और ग्रीन पटाखों के बारे में पढ़िए

धनतेरस, दिवाली और छठ। फिर शादियों का सिलसिला। त्योहारों के अलग-अलग रंग होंगे तो जाहिर है, इस मौके पर आप अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ खुशी बांटने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेंगे। ऐसे में पटाखे भी जरूर छोड़े जाएंगे। बाजार में पॉल्यूशन और आवाज को कंट्रोल करने के लिए E-क्रैकर्स और ग्रीन पटाखे भी है।

E-क्रैकर्स रिमोट के जरिए छोड़े जाने वाले क्रैकर्स हैं। यानी रिमोट का बटन दबाया और पटाखे जल उठेंगे। भारत में E-लड़ी, E-अनार, E-स्पार्कल पटाखे तैयार किए गए हैं। जिस तरह सामान्य पटाखे या ग्रीन पटाखे हैं वैसे ही ये पटाखे भी साउंड करते हैं, रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरते।

E-पटाखों में धुआं नहीं होता और न ही PM2.5 ही निकलता है। इन पटाखों को काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) और नेशनल एन्वॉयरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) ने मिलकर तैयार किया है।।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कर्मा-बसहा के पास बरात से लौट रही पिकअप पलटी, एक की मौत, 12 घायल

April 27, 2026

दरवाजे पर इंतजार, रास्ते में मौत, सिम्स के चिकित्सक को आई झपकी, ऑटो को ठोंका, महिला की मौत

April 27, 2026

लोरमी में संदीप पाठक के घर के बाहर लिखा 'गद्दार':AAP कार्यकर्ताओं ने घर पर किया प्रदर्शन; कहा- जिसे समझा 'थिंक टैंक',वो निकला 'सैप्टिक टैंक'!

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068986
Views Today : 143
Views Last 7 days : 1058
Views Last 30 days : 4172
Total views : 89974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.