Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Driver of Mahatari Express in Korba was found drunk…VIDEO | कोरबा में महतारी एक्सप्रेस का ड्राइवर नशे में धुत…VIDEO: मरीज लेने निकला, लेकिन बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सोया, मौके पर पहुंची पुलिस – Korba News
Breaking News

Driver of Mahatari Express in Korba was found drunk…VIDEO | कोरबा में महतारी एक्सप्रेस का ड्राइवर नशे में धुत…VIDEO: मरीज लेने निकला, लेकिन बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सोया, मौके पर पहुंची पुलिस – Korba News

By adminNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 3 7 1762499247
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में महतारी एक्सप्रेस- 102 का एक ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। उसने बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर दिया और वहीं सो गया। उसने बताया कि हरदी बाजार से शराब पी थी, जिसके बाद ज्यादा नशे के कारण वह गाड़ी में ही सो गया।

.

यह घटना हरदी बाजार से बलौदा जाने वाली सड़क पर ग्राम मुडापार के पास हुई। महतारी 102 का ड्राइवर भुवन प्रसाद बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सो रहा था। वह कोरबी (धतुरा) से एक डिलीवरी केस लेने के लिए निकला था।

राहगीरों की नजर जब इस वाहन पर पड़ी, तो उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी सड़क किनारे करने के लिए कहा। हालांकि, नशे के कारण वह गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पा रहा था और वाहन सड़क पर लहरा रहा था।स्थानीय लोगों ने मिलकर गाड़ी को सड़क से हटाकर पास के मैदान में खड़ा किया।

image 2025 11 07t123348278 1762498955

पुलिस को दी गई सूचना

इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों और हरदी बाजार पुलिस थाने को घटना की सूचना दी। कोरबी निवासी विश्वनाथ प्रसाद साहू ने बताया कि जब उनकी नजर बीच सड़क पर खड़ी महतारी 102 वाहन पर पड़ी, तो उन्हें लगा कि गाड़ी खराब हो गई होगी। वे मदद के इरादे से चालक के पास गए।

e2c52029 1ff4 4135 8d62 0ad6e2d55c881762498131500 1762499022

ड्राइवर सीट पर नशे में सो रहा था

जहां उन्होंने देखा कि चालक ड्राइवर सीट पर नशे में सो रहा था। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसे जगाने का प्रयास किया गया। ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए पाली क्षेत्र के बीएमओ अनिल शराब को कॉल पर सूचना दी गई। साथ ही पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।

b6a0f2ac b942 4923 acbd 0517bbdd8f171762498131498 1762499075

लोगों को अपनी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा

स्थानीय लोगों के अनुसार, ड्राइवर ने कई लोगों को अपनी चपेट में लेने से बाल-बाल बचाया था, जिसके बाद वह बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सो गया। इस मामले में जब 102 के जिला डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सूरज पांडे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोनी-बिरकोना में 4.88 एकड़ पर अवैध प्लाटिंग:निगम ने रोड, बाउंड्रीवाल और पोल को बुलडोजर चलाकर तोड़ा, कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई

May 9, 2026

MCB जिला शिक्षा में लगातार दूसरे साल सबसे नीचे:10वीं-12वीं बोर्ड में 33 जिलों में आखिरी स्थान पर, DEO बोले- आगे सुधार किया जाएगा

May 9, 2026

सरोना अस्पताल में गुणवत्ता पर भड़के विधायक राजेश मूणत:औचक निरीक्षण के दौरान इंजीनियरों को लगाई फटकार

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069837
Views Today : 40
Views Last 7 days : 324
Views Last 30 days : 3585
Total views : 90883
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.