Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » DRG-जवान की पत्नी ने करवाई सुपारी किलिंग, 50 हजार दिए:अफेयर के शक में युवती की हत्या, बोरी में भरकर दफनाया, 2 अरेस्ट
Breaking News

DRG-जवान की पत्नी ने करवाई सुपारी किलिंग, 50 हजार दिए:अफेयर के शक में युवती की हत्या, बोरी में भरकर दफनाया, 2 अरेस्ट

By adminMay 22, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 9 1779422707
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 9 1779422707
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में DRG जवान की पत्नी ने अपने रिश्तेदार को 50 हजार रुपए देकर कॉलेज छात्रा की हत्या करवा दी। उसे शक था कि पति का अफेयर चला रहा है। ऐसे में उसने रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। वारदात के बाद शव को बोरे में भरकर दफना दिया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मास्टरमाइंड महिला का नाम कमली करटम (40) है, जबकि DRG जवान का नाम पांडू करटम है। वहीं पुलिस ने घटना में सहयोग करने के आरोप में उसकी पहली पत्नी की बेटी को भी आरोपी बनाया है, जिसने पिकअप वाहन का इंतजाम किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और निशानदेही पर बोरे से कंकाल बरामद किया। जांच में सामने आया कि युवती गुटोली की रहने वाली थी और दंतेवाड़ा में कॉलेज कर रही थी, जो कि सेकंड ईयर में थी। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, DRG जवान पांडू करटम तोयलंका का रहने वाला है। उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। कमली करटम उसकी दूसरी पति है। कमली को शक था कि पांडू का रामदई कश्यप (22) के साथ चक्कर चल रहा है। इस बीच जून 2024 को रामदई के रिश्तेदारों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दोबारा रामदई की तलाश के लिए पुराने मामले को नए सिरे से खोला गया। पुलिस टीम ने कॉल डिटेल और रिश्तेदारों के बयानों के आधार पर जांच शुरू की। इस दौरान पांडू करटम से महिला के लगातार संपर्क में रहने की जानकारी सामने आई। पूछताछ के दौरान पता चला कि रामदई के कमली के पति से नजदीकी संबंध थे, जिससे कमली नाराज थी। 50 हजार की दी सुपारी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में सहयोग करने के आरोप में पांडू की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी (22) को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि कमली ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर रामदई की हत्या की साजिश रची थी। घटना के समय कमली का पति बीज त्यौहार में शामिल होने गांव आया हुआ था। सौतेली बेटी को भेजा दंतेवाड़ा इसी दौरान कमली ने लक्ष्मी को दंतेवाड़ा भेजा और रात में फोन कर रामदई की मौजूदगी की जानकारी ली। इसके बाद कमली ने पिकअप वाहन से हुंगाराम को दंतेवाड़ा भेजा। आरोप है कि हुंगाराम ने घर में घुसकर रामदई कश्यप का मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को दफनाया हत्या के बाद शव को रात में पिकअप से ग्राम तोयलंका ले जाया गया, जहां घर के पीछे नाले किनारे दफना दिया गया। पुलिस ने कमली की निशानदेही पर दंडाधिकारी, फोरेंसिक एक्सपर्ट और गवाहों की मौजूदगी में शव का उत्खनन कराया। मौके से सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखा कंकाल बरामद किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… HRP नेता की हत्या की सुपारी…मारने आए थे 5 किलर: घर से बाहर बुलाया, फिर कार में लगाई आग, महिला सरपंच से मिला था एडवांस छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 5 किलर ने हमर राज पार्टी (HRP) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू की हत्या की सुपारी ली। कई दिनों से रेकी की। इसके बाद 1 दिसंबर की शाम देवेंद्र मारने के लिए आए। देवेंद्र को घर से बाहर बुला रहे थे। देवेंद्र नहीं आए तो कार को जलाकर भाग गए। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Drug Smuggler Ravi Sahus Rs 7.66 Cr Property Seized

May 22, 2026

मूकबधिर से दुष्कर्म, 2 माह की गर्भवती हुई तब खुला राज, आरोपी को 20 साल की सजा

May 22, 2026

जल जीवन मिशन में लापरवाही…8 गांवों के टेंडर निरस्त:काम-बंद करने वाली कंपनियों की जमा राशि भी होगी जब्त, नहीं मिलेगा और मौका

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071529
Views Today : 151
Views Last 7 days : 1938
Views Last 30 days : 4526
Total views : 93737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.