![]()
.
नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघुल में गौ मां प्रेम क्रांति यात्रा के तत्वावधान में गौ सेवा गोपाल यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 28 दिसंबर को शोभायात्रा के साथ प्रारंभ होकर 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक यज्ञ व विविध गौ-सेवा कार्यक्रम के रूप में होगा। इस आयोजन का संचालन शक्तिधाम पीठाधीश्वर दिवाकर महाराज के सान्निध्य में होगा।
इस संबंध में धर्म स्तंभ काउंसिल के सभापति डॉ. सौरव निर्वाणी ने बताया कि इस आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गौ माता केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रकृति और राष्ट्र जीवन की आधारशिला हैं। गौ-रक्षा ही हिन्दू समाज की रक्षा है। रामजानकी मंदिर नवागढ़ महंत सुरेंद्र दास ने समस्त क्षेत्रवासियों, संत समाज, मातृशक्ति, युवाओं व हिन्दू संगठनों से सक्रिय जनसहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक प्रत्येक हिन्दू गौ-रक्षा को अपना व्यक्तिगत दायित्व नहीं मानेगा, तब तक राष्ट्र की आत्मा सुरक्षित नहीं रह सकती। यह यज्ञ आत्म जागरण का अवसर है, इसे जन-जन का अभियान बनाना होगा।
सामूहिक गौ-सेवा संकल्प दिलाया जाएगा: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक संकल्प है। इस यज्ञ के माध्यम से गौ-व्रत धारण, गौ-रक्षा सूत्र बंधन और सामूहिक गौ-सेवा संकल्प कराकर समाज को कर्तव्यबोध से जोड़ा जाएगा।
<
