Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Doctors team treated injured villagers of Parsodhi in Surguja | परसोढ़ी में डॉक्टरों की टीम ने किया घायलों का इलाज: पुलिस से झड़प में हुए थे घायल, आदित्येश्वर बोले- माइनिंग से संस्कृति, सभ्यता को खतरा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Doctors team treated injured villagers of Parsodhi in Surguja | परसोढ़ी में डॉक्टरों की टीम ने किया घायलों का इलाज: पुलिस से झड़प में हुए थे घायल, आदित्येश्वर बोले- माइनिंग से संस्कृति, सभ्यता को खतरा – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 13 at 214039 1765642418
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


परसोढ़ी में डॉक्टरों ने लगाया कैंप

सरगुजा जिले के परसोढ़ी कला में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में घायल हुए ग्रामीणों का इलाज डॉक्टरों की 7 सदस्यीय टीम ने कैंप लगाकर किया। इस टीम के साथ AICC सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी वहां पहुंचे।आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि विकास के

.

अमेरा खदान के विस्तार का विरोध कर रहे परसोढ़ी के ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच 3 दिसंबर को पथराव हो गया था। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। पथराव में पुलिसकर्मियों के साथ कई ग्रामीण घायल हो गए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने परसोढ़ी कला का दौरा किया।

चिकित्सकों ने किया घायल ग्रामीणों का इलाज

चिकित्सकों ने किया घायल ग्रामीणों का इलाज

गांव में पहुंची डॉक्टरों की टीम आदित्येश्वर सिंहदेव को ग्रामीणों से चर्चा में यह जानकारी मिली थी कि संघर्ष के बाद प्रशासन ने उन्हें पर्याप्त इलाज उपलब्ध नहीं कराई है। कुछ ग्रामीणों के सिर में चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। शेष घायलों को प्राथमिक चिकित्सा भी नहीं दी गई।

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने संजीवनी अस्पताल के संचालक और पूर्व महापौर डॉ अजय तिर्की से मेडिकल सहायता का अनुरोध किया था। चिकित्सकों की टीम ने गांव में आज कैंप लगाया और लोगों का इलाज किया।

आदित्येश्वर बोले-खनन से संस्कृति व सभ्यता को खतरा

आदित्येश्वर बोले-खनन से संस्कृति व सभ्यता को खतरा

कुछ ग्रामीणों को फैक्चर, हॉस्पिटल बुलाए गए डॉ. अजय तिर्की ने बताया कि कुल 43 ग्रामीणों का इलाज किया गया। कुछ लोगों में हड्डी टूटने (फ्रैक्चर) की संभावना पर उन्हें अस्पताल बुलाया गया है। संजीवनी अस्पताल की मेडिकल टीम में आपातकालीन चिकित्सक डॉ. ऋषभ और डॉ. इकबाल, ड्रेसर अनिल कश्यप, नर्स सिस्टर निशा और मोनिका, और अन्य मेडिकल स्टाफ लक्ष्मी और लालजी शामिल थे।

सरगुजा की संस्कृति, सभ्यता और पर्यावरण को बचाना जरूरी ग्रामीणों से मुलाकात के बाद आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि संघर्ष की घटना असंवेदनशील थी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं।

सिंहदेव ने कहा कि विकास के लिए माइनिंग जरूरी है, लेकिन रामगढ़, परसोढ़ी कला, मैनपाट में हो रहे खनन से सरगुजा की संस्कृति, सभ्यता और पर्यावरण को गंभीर खतरा है। यह बात दलीय विचारधारा से ऊपर की है। सभी को इसके लिए कोशिश करनी चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

कोरबा में हिट एंड रन…टक्कर के बाद,फिर कुचलने की कोशिश:नाबालिग चला रहा था कार, हादसे में डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, वाहन जब्त

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074923
Views Today : 3
Views Last 7 days : 2649
Views Last 30 days : 9069
Total views : 103011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.