Uncategorized

डॉ. धर्मेन्द्र दास आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य नामांकित

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रबंधन बोर्ड (Board of Management) में बिलासपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. धर्मेन्द्र दास को सदस्य नामांकित किया गया है।

अपनी इस नई और महत्वपूर्ण प्रशासनिक, शैक्षणिक जिम्मेदारी पर डॉ. धर्मेन्द्र दास ने राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति सहदय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

इस गरिमामयी पद पर मनोनयन के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. धर्मेन्द्र दास ने कहा, “मुझ पर अटूट विश्वास जताते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य के रूप में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रदेश के यशस्वी स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ।”

उन्होंने आगे कहा कि शासन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे तथा आयुष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, अनुसंधान और चिकित्सकीय विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. धर्मेन्द्र दास के आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में शामिल होने से बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के चिकित्सा एवं आयुष क्षेत्र के विशेषज्ञों में खुशी की लहर है।

आयुष और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में उनके अनुभवों का लाभ विश्वविद्यालय के दूरगामी विकास और छात्रों के बेहतर शैक्षणिक भविष्य के निर्माण में मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button