Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Divine Hanuman Katha from 25th to 29th December in Bhilai | भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक दिव्य हनुमंत कथा: गृहमंत्री विजय शर्मा ने फहराया ध्वज, कहा- धर्मांतरण की समस्या का जल्द करेंगे हल – durg-bhilai News
Breaking News

Divine Hanuman Katha from 25th to 29th December in Bhilai | भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक दिव्य हनुमंत कथा: गृहमंत्री विजय शर्मा ने फहराया ध्वज, कहा- धर्मांतरण की समस्या का जल्द करेंगे हल – durg-bhilai News

By adminDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 15 at 74326 pm 1765808744
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई में आने वाले 25 से 29 दिसंबर तक दिव्य हनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई पहुंचेंगे। इसको लेकर भिलाई में तैयारियां शुरू हो चुकी है। जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउंड में आयोजित होने

.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजपूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजपूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

धर्मांतरण एक तरह का राष्ट्रांतरण – गृहमंत्री पत्रकारों से चर्चा के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बागेश्वर धाम से पं.धीरेंद्र शास्त्रीजी महाराज का आगमन होने वाला है। इसको लेकर ध्वज को आरोहित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। प्रदेश में धर्मांतरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण एक तरह से राष्ट्रांतरण की तरह हो जाता है। एक व्यक्ति जहां का रहने वाला है, अचानक वो वहां का नहीं रह जाता है। अचानक सब उसके पराए हो जाते हैं। उसकी सारी परंपराएं पुरानी हो जाती है। अलग हो जाती है। वो स्वंय व्यक्ति अलग हो जाता है। ये समाज में बड़ी विरुपता ऐसी आ जाती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के जलाभिषेक के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के जलाभिषेक के साथ किया गया।

धर्मांतरण पर जल्द ला रहे दूसरा कानून गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आवश्यकता है कि हम ये देखें कि अवैध रूप से जो धर्मांतरण की प्रक्रिया चल रही है वो न हो। इसके रोकथाम के लिए भी महाराज जी का प्रयास रहता है। महाराज पदयात्रा कर लोगों को जागृत करने का कार्य कर रहा है। भारतीय समाज, सनातनी समाज काफी बड़ा है। सभी के बीच संदेश पहुंचाने के लिए वह पदयात्रा कर रहे हैं। धर्मांतरण को लेकर हम एक कानून लागू है, दूसरे कानून की तैयारी है। उसका प्रस्ताव तैयार है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

हनुमान चालिसा का हुआ पाठ मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के बीच कार्यक्रम स्थल पर हनुमंत एवं ध्वज पूजन कर ध्वज फहराया गया। इसके उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ध्वज स्थापना के साथ ही 25 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली दिव्य हनुमंत कथा की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पांडे, पूर्व मंत्री रमशीला साहू भी मौजूद रहे।

पूरे प्रदेश से आएंगे श्रद्धालु इस कथा में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन को लेकर न केवल भिलाई बल्कि पूरे प्रदेश में श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार, देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बागेश्वर धाम से पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भिलाई आगमन धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074977
Views Today : 57
Views Last 7 days : 2703
Views Last 30 days : 9123
Total views : 103065
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.