![]()
भास्कर न्यूज | कोरबा जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 142वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी विशिष्ट क्षमता का प्रदर्शन करते हुए
.
पूर्व शहर अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने कहा भारतीय जीवन पद्धति और सच्चे भारत के प्रतीक थे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने कहा डॉ. राजेंद्र प्रसाद एक सच्चे राष्ट्रवादी, गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले प्रखर राजनीतिज्ञ थे। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद 12 वर्षों तक राष्ट्रपति रहे। इसके बाद वे पटना के सदाकद आश्रम में रहने चले गए, जहां 28 फरवरी 1963 को उनका निधन हो गया। इस मौके पर पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक देवांगन, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, रामगोपाल कुर्रे, कुसुम द्विवेदी, राकेश पंकज, नारायण कुर्रे, पुष्पा पात्रे, मोहम्मद शाहिद, संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, पार्षद अनुज जायसवाल, रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, बद्री किरण, मनक राम साहू, रामगोपाल यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। जयंती कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी।
<
