Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Distressed blood donor returns honour after Minister Netam comments | मंत्री नेताम की टिप्पणी, व्यथित रक्तदाता ने लौटाया सम्मान: राज्योत्सव के आयोजन में मुख्य अतिथि के हाथों मिला था प्रशस्तिपत्र, कलेक्टर कार्यालय में जमा किया – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Distressed blood donor returns honour after Minister Netam comments | मंत्री नेताम की टिप्पणी, व्यथित रक्तदाता ने लौटाया सम्मान: राज्योत्सव के आयोजन में मुख्य अतिथि के हाथों मिला था प्रशस्तिपत्र, कलेक्टर कार्यालय में जमा किया – Ambikapur (Surguja) News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 03 at 1825597b6e210b 1762174761
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मंत्री के हाथों मिला था प्रशस्ति पत्र

सरगुजा में राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया था। इनमें 49 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता ऋषि अग्रवाल को भी मुख्य अतिथि मंत्री राम विचार नेताम के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गय

.

रविवार को कलाकेंद्र मैदान में राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अतिथियों ने राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर हितग्राहियों को सामाग्री एवं सहायता राशि का वितरण किया गया। राज्य स्थापना के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इनमें अंबिकापुर ऋषि अग्रवाल भी शामिल हैं, जिन्होंने 49 बार रक्तदान कर लोगों के जीवन रक्षा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

कलेक्टोरेट में वापस किया प्रशस्ति पत्र

कलेक्टोरेट में वापस किया प्रशस्ति पत्र

मंत्री बोले-खून फड़फड़ा रहा है ऋषि अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रशस्ति पत्र वापस लौटा दिया। कलेक्टर को दिए प्रशस्ति पत्र लौटाने का कारण बताते हुए आवेदन में ऋषि अग्रवाल ने बताया है कि उन्हें राज्योत्सव में आमंत्रित किया गया था। प्रशस्ति पत्र देने के लिए मंच पर बुलाया गया।

प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने पूछा कि आपने क्या किया है? ऋषि अग्रवाल ने उन्हें बताया कि महोदय, 49 बार रक्तदान किया है। इसपर उन्होंने कहा कि अभी भी तुम्हारा खून बहुत फड़फड़ा रहा है।

रक्तदान के लिए रेडक्रास सोसायटी ने दिया था प्रशस्ति पत्र

रक्तदान के लिए रेडक्रास सोसायटी ने दिया था प्रशस्ति पत्र

रात भर सो नहीं सके ऋषि अग्रवाल ने कहा कि मुझे लगा कि मंत्री नेताम व्यंगात्मक रूप से मेरी हंसी उड़ा रहे हैं। मुझे सदमा जैसा लगा और इसके कारण रात भर सो नहीं सका। मुझे सम्मान करने के लिए बुलाया गया था कि अपमान करने के लिए।

ऋषि अग्रवाल ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टोरेट के अधीक्षक प्रमोद सिंह को प्रशस्ति पत्र व अपना आवेदन सौंपा। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सरगुजा द्वारा प्रदान किया गया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

43 आईएएस के प्रभार में फेरबदल…:ऋचा पंचायत, सुबोध सिंह पावर कंपनी के अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा संभालेंगे कमलप्रीत; 7 कलेक्टर बदले गए

May 7, 2026

ट्रांसफार्मर के पास लटकते निजी केबल, हादसे का डर

May 7, 2026

43 आईएएस के प्रभार में फेरबदल…:ऋचा पंचायत, सुबोध सिंह पावर कंपनी के अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा संभालेंगे कमलप्रीत; 7 कलेक्टर बदले गए

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069713
Views Today : 16
Views Last 7 days : 569
Views Last 30 days : 3694
Total views : 90757
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.