मुजगहन थाना क्षेत्र के धनेली गांव में मामूली विवाद में आरोपियों ने तीन लोगों पर टंगिया और ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों को गंभीर चोट आई है। सभी का इलाज जारी है। धनेली निवासी नेतराम साहू ने पुलिस को बताया कि वह विजय वर्मा, मोहन चक्रधारी और ह
.
इसी बीच भरत यादव ने नेतराम के सर पर टंगिए से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए दिलीप पटेल और भूपेंद्र साहू पर भी टंगिए और ईंट से हमला किया। तीनों को गंभीर चोट आई है। मुजगहन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
<
