Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dispute between porters and farmers at paddy procurement centers | धान खरीदी केंद्रों पर हमालों-किसानों में विवाद: बलौदाबाजार में प्रशासनिक आदेश को लेकर फैले भ्रम से खरीदी बाधित – baloda bazar News
Breaking News

Dispute between porters and farmers at paddy procurement centers | धान खरीदी केंद्रों पर हमालों-किसानों में विवाद: बलौदाबाजार में प्रशासनिक आदेश को लेकर फैले भ्रम से खरीदी बाधित – baloda bazar News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0e63df42 df55 493c 943c 94ea5d499338 1764651595440
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार में प्रशासनिक आदेश को लेकर फैले भ्रम के कारण कई सहकारी समिति खरीदी केंद्रों पर विवाद और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस भ्रम से धान खरीदी प्रक्रिया बाधित हो रही है।

.

यह मामला मंडी बोर्ड की ओर से 28 अप्रैल को जारी एक आदेश से जुड़ा है। इस आदेश में मंडी प्रांगण में होने वाली खरीदी के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके अनुसार, मंडी प्रांगण में किसान केवल ट्रैक्टर से धान लाएंगे, और शेष सभी कार्य जैसे अनलोडिंग, पलटी, बोरा भरना, तौलाई और छल्ली लगाना मंडी के हमाल करेंगे।

हालांकि, इस आदेश को जानबूझकर या अनजाने में सहकारी समितियों के खरीदी केंद्रों पर भी लागू बताकर प्रचारित किया गया। इस भ्रामक सूचना के चलते कई किसान अलग-अलग समिति केंद्रों पर पहुंचकर हमालों से अपना धान ट्रैक्टर से उतरवाने, पलटी करने और बोरे भरवाने की मांग करने लगे। जब समिति कर्मचारियों ने किसानों से यह काम स्वयं करने को कहा, तो विवाद खड़ा हो गया।

2a15612c da92 4b19 adf4 e63edee0f381 1764651595440

आदेश का खरीदी केंद्रों से कोई संबंध नहीं

किसानों को ओर से आदेश का हवाला देकर हंगामा करने से खरीदी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई और केंद्रों पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। इस उलझन को सुलझाते हुए, जिला सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक सुरेंद्र वर्मा ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल मंडी बोर्ड के प्रांगण तक सीमित है और इसका सहकारी समितियों के खरीदी केंद्रों से कोई संबंध नहीं है।

पर्यवेक्षक वर्मा ने बताया कि किसानों को स्वयं ही अपने धान की पलटी, ढेरी लगाने और बोरे भरने का काम करना होगा। उन्होंने किसानों से किसी भी अफवाह में न आने और सहकारी समिति केंद्रों पर नियमानुसार सहयोग करने की अपील की। समिति की ओर से हमाल केवल तौलाई, सिलाई, छल्ली लगाने और बोरे पर स्टेनशील लगाने का काम करेंगे। समिति के प्राधिकृत अधिकारियों ने भी किसानों से भ्रमित न होने का आग्रह किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073932
Views Today : 182
Views Last 7 days : 1755
Views Last 30 days : 6420
Total views : 98219
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.