गर्भावस्था में मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर समेत ससुराल वालों के खिलाफ केस
छत्तीसगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे और उनके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। दहेज में लग्जरी कार तथा दो से तीन करोड़ रुपये मांगने के आरोप में रायपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़िता पूजा बंजारे ने आरोप लगाया है कि उनसे जमीन बेचने के लिए दबाव डाला जा रहा था। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान उन्हें मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
पूजा बंजारे ने मारपीट का भी गंभीर आरोप लगाया है। उनकी शिकायत के आधार पर रायपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मामले में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के अलावा उनके ससुराल वालों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपों के अनुसार दहेज में लग्जरी कार और दो से तीन करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



