Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dhirendra Shastri said- holding court is superstition, offering chadar and lighting candles is faith | ‘दरबार लगाना अंधविश्वास, चादर चढ़ाना-कैंडल जलाना विश्वास’: धीरेंद्र शास्त्री बोले- सनातन जगाने वाला प्लेन पर नहीं बैठ सकता? भूपेश बोले- चंदा लेना बंद करें – Madhya Pradesh News
Breaking News

Dhirendra Shastri said- holding court is superstition, offering chadar and lighting candles is faith | ‘दरबार लगाना अंधविश्वास, चादर चढ़ाना-कैंडल जलाना विश्वास’: धीरेंद्र शास्त्री बोले- सनातन जगाने वाला प्लेन पर नहीं बैठ सकता? भूपेश बोले- चंदा लेना बंद करें – Madhya Pradesh News

By adminDecember 30, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 132 1 21767074469 1767076639
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हमारा दरबार लगाना कुछ लोगों को अंधविश्वास लगता है, लेकिन चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना विश्वास माना जाता है। आस्था के पैमाने अलग-अलग क्यों बनाए जाते हैं।

.

छत्तीसगढ़ के भिलाई के जयंती स्टेडियम में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का सोमवार को आखिरी दिन रहा। कथा के दौरान उन्होंने सरकारी विमान में सफर करने को लेकर कहा कि सनातन जगाने वाला हवाई जहाज पर चढ़ने का अधिकारी नहीं है? यह कैसी बुद्धि है, ठठरी के बरे।

मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर अपने बयान में कहा है कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा दोनों चंदा लेना बंद कर दें और फिर प्रवचन करते रहें।

कथा के आखिरी दिन पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपने छत्तीसगढ़ आने को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया।

कथा के आखिरी दिन पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपने छत्तीसगढ़ आने को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया।

शास्त्री बोले- मंत्री विमान से लेकर आए धीरेंद्र शास्त्री जब प्लेन से भिलाई पहुंचे तो उनके साथ मंत्री खुशवंत साहेब नजर आए थे। भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक कथा आयोजित थी। सरकारी विमान में सफर को लेकर शास्त्री ने मंत्री की तरफ इशारा करते हुए कहा, ये हमें वापस लेकर जाएंगे या नहीं, लेकिन लेकर यही आए हैं। बहुत लोग हमारे आने पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सच ये है कि असली गुनहगार लाने वाला है, हम तो आने वाले हैं।

‘बाबा भी देश का आदमी, विदेशी नहीं’ धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि लोग कहते हैं बाबा हवाई जहाज से आया, उस गाड़ी से आया। अरे बाबा भी आदमी है, देश का ही है, कोई विदेशी थोड़े ही है। देश को लूटने वाले घूम सकते हैं। लेकिन सनातन जगाने वाला, कैंसर अस्पताल बनाने वाला, बेटियों का विवाह करवाने वाला और नशा छुड़वाने वाला आदमी हवाई जहाज पर चढ़ने का अधिकारी नहीं है। यह कैसी बुद्धि है, ठठरी के बरे।

गाड़ी के सामने आया भक्त, मिलने के लिए महिला ने काटी नस कथा के दौरान एक घटना का जिक्र करते हुए बागेश्वर बाबा ने बताया कि एक भक्त उनकी गाड़ी के सामने आ गया था। उसकी शादी नहीं हो रही थी, इसलिए वह आशीर्वाद मांगने पहुंचा। इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाबा ने कहा कि शुक्र मनाओ कि सिर्फ शीशा टूटा, अगर उसकी शादी नहीं हुई तो उसका दिल टूट जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि परसों सूचना मिली कि किसी लड़की ने उनसे मिलने के लिए नस काट ली। इस पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बहनजी से प्रार्थना करेंगे कि नस मत काटो, नहीं तो हमें जेल जाना पड़ेगा।

भिलाई में 29 दिसंबर को हनुमंत कथा का आखिरी दिन था।

भिलाई में 29 दिसंबर को हनुमंत कथा का आखिरी दिन था।

बाबा कुछ कहे तो कहते हैं पाखंड कर रहा- धीरेंद्र शास्त्री धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग भोले-भाले हिंदुओं को लालच देकर और ढोंग करके उनका धर्म बदलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को दूसरे धर्म के लोग अच्छे लगते हैं तो वे वहां जाकर बसें, अपने देश में परेशान न करें।

कांकेर में कई लोगों पर लाठियां भी चली हैं। पता नहीं लोग हिंदुओं से क्यों जलते हैं, यह समझ नहीं आता। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा दरबार लगाना कुछ लोगों को अंधविश्वास लगता है, लेकिन चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना विश्वास है।

भिलाई के जयंती स्टेडियम में हनुमंत कथा सुनने भक्त अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे थे।

भिलाई के जयंती स्टेडियम में हनुमंत कथा सुनने भक्त अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे थे।

पुलिस की वर्दी के अंदर भी इंसान, उसकी भी आस्था- धीरेंद्र शास्त्री कथा के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा टोपी उतारकर प्रणाम करने के मामले पर भी बाबा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्दी के अंदर भी इंसान होता है, उसकी भी आस्था होती है।

कोई अपने माता-पिता या गुरु को प्रणाम करे तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने आलोचना करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि तुम यह कहो कि यह नहीं होना चाहिए, तो ठठरी के बरे भी काका को प्रणाम करें।

भूपेश बघेल ने कहा- कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा दोनों चंदा लेना बंद कर दे और फिर प्रवचन करते रहें।

भूपेश बघेल ने कहा- कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा दोनों चंदा लेना बंद कर दे और फिर प्रवचन करते रहें।

अब जानिए भूपेश बघेल ने क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 दिसंबर को बिलासपुर पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर पं. धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा दोनों चंदा लेना बंद कर दें और फिर प्रवचन करते रहें।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धीरेंद्र शास्त्री को पलकों में बिठाए, झूला झुलाए या कंधों में बिठाए लेकिन, सरकार के पैसे का कैसे दुरूपयोग कर सकता है।

पत्रकारों को खुजली वाले बयान पर बोले पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को कोई समझ तो है नहीं। पत्रकारों को बोलता है तुमको खुजली है, सवाल पूछ लो। उसके अनेक विवादित वीडियो सामने आ चुके हैं। उसने भगवान राम के बारे में विवादित बयान दिया है।

मैं पहले भी बोल चुका हूं कि हमारे छत्तीसगढ़ के बहुत सारे साधु-संत हैं जो धर्म और अध्यात्म में बहुत दखल रखते हैं। वह उनसे शास्त्रार्थ कर ले। वह चंदा लेना बंद कर दें और जितना प्रवचन करना है करें। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा भी चंदा लेना बंद करे। हर माह आते हैं और चंदा लेते हैं।

………………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

भूपेश बघेल बोले- धीरेंद्र शास्त्री भाजपा के एजेंट: CM ने कहा- ये सनातन का अपमान; बागेश्वर-बाबा बोले-जिस पत्रकार को खुजली हो,वो सवाल पूछे, छिड़ा विवाद

पं. धीरेंद्र शास्त्री को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया था। सीएम साय ने इसे सनातन का अपमान बताया है।

पं. धीरेंद्र शास्त्री को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया था। सीएम साय ने इसे सनातन का अपमान बताया है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान उठे विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री के ‘देश छोड़ दें’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को बीजेपी का एजेंट बताया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076530
Views Today : 414
Views Last 7 days : 3824
Views Last 30 days : 11629
Total views : 106629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.