रायपुर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे
सुशासन तिहार 2026 के तहत धरसींवा विकासखंड के ग्राम कुरूद (सिलयारी) स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के लिए कुल 1100 आवेदन प्राप्त हुए।
धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जहां हर हितग्राही की समस्या का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों के सहयोग के लिए आभार भी जताया।

शिविर में 30 लोगों को ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस, 30 आधार कार्ड, 10 श्रम कार्ड, 10 राशन कार्ड और 3 श्रवण यंत्र वितरित किए गए।
प्रशासन खुद पहुंचा जनता के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि अब प्रशासन खुद जनता के द्वार पहुंचकर समस्याएं सुन रहा है। उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याएं सामने रखने की अपील की।
हितग्राहियों को बांटे गए कार्ड और प्रमाण पत्र शिविर में 30 लोगों को ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस, 30 आधार कार्ड, 10 श्रम कार्ड, 10 राशन कार्ड और 3 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 10 लोगों की पेंशन स्वीकृत की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंद कुमार चौबे और जनपद सीईओ आशीष केशरवानी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

<
