धमतरी में नगर पालिक निगम द्वारा आवारा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच दिनों में 95 मवेशियों को पकड़ा गया है। इन मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस
.
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, शहर में आवारा मवेशियों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं और आम नागरिकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बरामद किये गए मवेशी
पकड़े गए मवेशियों को गौठान में रखा है
निगम की टीम शाम को विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से मवेशियों को पकड़ रही है। पकड़े गए मवेशियों को अर्जुनी स्थित गौठान में रखा जा रहा है, जहां उनके लिए चारा-पानी और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है।
निगम प्रशासन ने मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके और आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
<
