बालोद में बाइक सवारों की मदद करना पड़ा भारी:रात 2 बजे घर में घुसकर मारपीट,महिला का मंगलसूत्र लूटा,तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग फरार

![]()
बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में बाइक सवारों की मदद करना एक परिवार को भारी पड़ गया। बाइक उठाने को लेकर हुए विवाद के बाद चार युवक देर रात लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। आरोपियों ने महिलाओं से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान एक महिला के गले से करीब 50 हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र भी छीन लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी की तलाश जारी है। बाइक उठाने को लेकर हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, रायपुर निवासी सरिता जोगी 17 जुलाई को अपने मायके ग्राम रूदा आई थीं। उसी रात गांव में मोहित बारले और आर्यन गेण्ड्रे बाइक से गिर गए थे। सरिता के भतीजे यश टंडन और मामा हेमंत जोशी ने उनकी मदद करते हुए बाइक हटाई और दोनों को उठाया। इसी दौरान बाइक उठाने में देरी की बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों ने यश टंडन के साथ मारपीट कर दी। बाद में मामला शांत हो गया। देर रात घर में घुसकर हमला 18 जुलाई की रात करीब 2 बजे मोहित बारले, आर्यन गेण्ड्रे, जालम गांड़ा और एक नाबालिग लाठी-डंडे लेकर हेमंत जोशी के घर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसते हुए परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। महिला का मंगलसूत्र छीना, मोबाइल और बिजली मीटर तोड़ा हमले के दौरान आरोपियों ने सरिता की मौसी धनी कुर्रे के गले से करीब 50 हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र छीन लिया। सरिता ने पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल उठाया तो आरोपियों ने मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद घर में लगा बिजली मीटर भी क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग फरार गुंडरदेही थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 111, 296, 309(6), 324(4), 331(6) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोहित बारले (21), आर्यन गेण्ड्रे (22) और जालम गांड़ा (26) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल एक नाबालिग आरोपी की तलाश जारी है। आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी और झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं। पुलिस के अनुसार, जालम गांड़ा के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। फरार नाबालिग की तलाश के साथ मामले की आगे जांच जारी है।
Source link




