Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Deputy CM Saw inspected the Rajyotsav venue. | राज्योत्सव स्थल का डिप्टी सीएम साव ने किया निरीक्षण: ड्रांइग डिजाइन देखी, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा के दिए निर्देश; 5 दिन आयोजित होगा राज्योत्सव – Raipur News
Breaking News

Deputy CM Saw inspected the Rajyotsav venue. | राज्योत्सव स्थल का डिप्टी सीएम साव ने किया निरीक्षण: ड्रांइग डिजाइन देखी, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा के दिए निर्देश; 5 दिन आयोजित होगा राज्योत्सव – Raipur News

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 231759840272 1760429883
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ इस बार अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगा। भाजपा जश्न के साथ ही इसे गर्व और पहचान का उत्सव बनाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार ने इस बार राज्योत्सव को 3 दिन से बढ़ाकर 5 दिन करने का फैसला लिया है।

.

दरअसल, 1 नवंबर से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में भव्य आयोजन होंगे। पीएम मोदी इस बार राज्योत्सव में शामिल होंगे। जबकि समापन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति मौजूद रहेंगे। राज्योत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। डिप्टी सीएम अरुण साव सोमवार को अटल नगर स्थित राज्योत्सव स्थल पहुंचे थे।

डिप्टी सीएम ने मौके पर पर मौजूद अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल का ड्राइंग डिजाइन देखा और अफसरों को सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और पॉर्किंग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। राज्योत्सव में हर दिन एक अलग थीम के साथ कार्यक्रम होंगे। गांव से लेकर शहर तक और पंचायत से लेकर राजधानी तक, हर स्तर पर छत्तीसगढ़ को उसकी जड़ों से फिर जोड़ने की कोशिश होगी।

डिप्टी सीएम साव राज्योत्सव स्थल में निर्माण होने वाले पंडालों की डिजाइन देखते हुए।

डिप्टी सीएम साव राज्योत्सव स्थल में निर्माण होने वाले पंडालों की डिजाइन देखते हुए।

राज्योत्सव में पीएम मोदी नई विधानसभा भवन का करेंगे शिलान्यास

राज्योत्सव के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर में बनने जा रहे नए विधानसभा भवन का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही रायपुर को मिलेगा नया पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर, कई विकास योजनाओं का तोहफा भी। पीएम मोदी अपने इस दौरे में रायपुर को नया पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय भी सौंपेंगे।

डिप्टी सीएम साव राज्योत्सव स्थल में निर्माण होने वाले पंडालों की डिजाइन देखते हुए।

डिप्टी सीएम साव राज्योत्सव स्थल में निर्माण होने वाले पंडालों की डिजाइन देखते हुए।

इसके अलावा वे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। राज्य सरकार ने इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, हर पहलू को भव्य और जनभागीदारी से भरपूर बनाने की कोशिश हो रही है।

राज्योत्सव स्थल में पंडाल निर्माण किया जा रहा है।

राज्योत्सव स्थल में पंडाल निर्माण किया जा रहा है।

बीजेपी की वापसी के बाद पहली बार हो रहा राज्योत्सव

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल की है। 2018 में एकतरफा जीतने वाली कांग्रेस इस बार सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गई। जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 1 सीट मिली है। ऐसे में बीजेपी की सरकार के पहले राज्योत्सव को सरकार एक नए छत्तीसगढ़ की शुरुआत के तौर पर पेश करने जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 343
Views Last 7 days : 1231
Views Last 30 days : 6093
Total views : 97655
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.