Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Deputy CM performed the ground breaking ceremony and inauguration of works worth Rs 82 crore. | डिप्टी सीएम ने किया 82 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण: मां महामाया कारीडोर, नालंदा परिसर का भूमिपूजन, कहा-सड़कों का होगा कायाकल्प – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Deputy CM performed the ground breaking ceremony and inauguration of works worth Rs 82 crore. | डिप्टी सीएम ने किया 82 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण: मां महामाया कारीडोर, नालंदा परिसर का भूमिपूजन, कहा-सड़कों का होगा कायाकल्प – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1 1765204770
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मंत्री ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोमवार को नगर पालिका अंबिकापुर क्षेत्र में 82 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें मां महामाया कारीडोर, नालंदा परिसर सहित सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। अटल बिहारी वाजपेयी

.

सेनेटरी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव सहित महापौर मंजूषा भगत, अतिथि थे।

निगम क्षेत्र के लिए 33.78 करोड़ के कार्यों की सौगात डिप्टी सीएम अरूण साव ने नगर निगम क्षेत्र के लिए 33.75 करोड़ रुपये के 6 प्रमुख शहरी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। वहीं माँ महामाया कॉरिडोर निर्माण लागत 11.59 करोड़, पुष्प वाटिका सरगवा पार्क तथा पेयजल पाइप लाइन विस्तार हेतु 2.39 करोड़, दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन निर्माण 2.77, नालंदा परिसर निर्माण कार्य लागत 11.18 करोड़ का भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

मंत्री ने 27.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन किया। ये सड़कें सरगुजा एवं जशपुर जिले की हैं। सरगुजा में नलजल योजना के अंतर्गत 32 करोड़ के कार्यों का भी भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया।

मंत्री बोले-संभाग की सड़कों का होगा कायाकल्प मंत्री अरूण साव ने कहा कि विष्णुदेव सरकार के 23 महीनों के कार्यकाल में अंबिकापुर के शहरी विकास के लिए 209 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सरगुजा संभाग में लोक निर्माण विभाग से 1737 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इससे पूरे संभाग में सड़कों का कायाकल्प होगा।

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

मंत्री साव ने कहा कि अंबिकापुर शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने हेतु फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन, कृषि और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी।

नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि शहरी विकास के लिए मिली बड़ी स्वीकृतियों से अम्बिकापुर क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने मंत्री अरुण साव का आभार जताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सहित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थें

कचरा गाड़ी से ढोया मंत्री का होर्डिंग, वीडियो वायरल कार्यक्रम स्थल पर मंत्री के कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में होर्डिंग्स लगाए गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद निगम ने इन होर्डिंग्स को हटाने के लिए निगम द्वारा कचरा ढोने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले ट्रैक्टर का उपयोग किया गया। निगम के अधिकारी जब ट्रैक्टर से होर्डिंग्स लेकर पहुंचे तो इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

5 दिन बदला रहेगा मौसम, बारिश-अंधड़ का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश, बिलासपुर सबसे गर्म

June 17, 2026

Bhupesh Baghel Election Plea Dismissed

June 17, 2026

जिपं सीईओ ने पीएमजीएसवाई सड़क और प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का निरीक्षण किया

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074453
Views Today : 321
Views Last 7 days : 5836
Views Last 30 days : 9871
Total views : 102402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.