Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Demand to increase the limit at Kumhankhar paddy procurement center | कुम्हानखार धान खरीदी केंद्र पर लिमिट बढ़ाने की मांग: किसानों ने कलेक्टर और विपणन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा-31 जनवरी तक धान बेच पाना मुश्किल – Kanker News
Breaking News

Demand to increase the limit at Kumhankhar paddy procurement center | कुम्हानखार धान खरीदी केंद्र पर लिमिट बढ़ाने की मांग: किसानों ने कलेक्टर और विपणन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा-31 जनवरी तक धान बेच पाना मुश्किल – Kanker News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
65b5ca58 d21a 4e99 b765 eae43f6afdcb 1765887398610
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



65b5ca58 d21a 4e99 b765 eae43f6afdcb 1765887398610

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के लैम्पस सरोना अंतर्गत कुम्हानखार धान उपार्जन केंद्र पर टोकन लिमिट कम होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने आज जिला विपणन अधिकारी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रतिदिन की खरीदी सीमा 310 क्विंटल से बढ़ाकर 550 क्विंटल करने की मां

.

टोकन लिमिट कम होने से किसान परेशान

किसानों के अनुसार, कुम्हानखार केंद्र की वर्तमान टोकन लिमिट प्रतिदिन 310 क्विंटल है। पिछले वर्ष इस केंद्र पर 19,381.60 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। यदि पिछले साल के आंकड़ों को आधार मानें और 31 जनवरी 2026 तक की समय सीमा देखें, तो केवल 34-35 दिन शेष हैं। वर्तमान धीमी गति से ग्राम सारंडा, कुम्हानखार और झूलना तेंदु के सभी किसानों का धान बेचना संभव नहीं होगा, जिससे वे चिंतित हैं।

वरिष्ठ आदिवासी नेता सरजू शोरी ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों और कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने से किसान परेशान हैं। शोरी ने सरकार से छत्तीसगढ़ के किसानों से हर एक दाना धान खरीदने के अपने वादे को पूरा करने की मांग की।

कुम्हानखार उपार्जन केंद्र की लिमिट बढ़ाने की मांग

किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया है कि कुम्हानखार उपार्जन केंद्र की प्रतिदिन की लिमिट 310 क्विंटल से बढ़ाकर 550 क्विंटल की जाए। इससे किसान समय पर अपनी उपज बेच सकेंगे और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपते समय बलराम यादव, रमाकांत शोरी, तिलकराम पटेल, देव प्रसाद यादव, उत्तम वट्टी, कुबल सुरोजिया, प्रह्लाद नेताम, दुकालु यादव, रमेश सहारे, मदन नेताम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से चोरी:खरीददारी करने पहुंची महिला ने सोने के चेन चुराए; CCTV में दिखा चेहरा, तलाश जारी

January 21, 2026

Chhattisgarh Police Deny Papa Rao Killed; Telangana BJP Claims Encounter

January 21, 2026

भिलाई में जीएसटी का छापा:हरिओम इन्गोट्स एंड पावर लिमिटेड में कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 5 साल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056041
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 6952
Total views : 72311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.