Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Demand for construction of school and road in Gram Sabha | ग्राम सभा में स्कूल व सड़क निर्माण की मांग की – Balod News
Breaking News

Demand for construction of school and road in Gram Sabha | ग्राम सभा में स्कूल व सड़क निर्माण की मांग की – Balod News

By adminDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 1766837091694fcb63b4a10 msd32
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



16 1766837091694fcb63b4a10 msd32

.

ग्राम पंचायत ढाबाखर में वीबी-जी राम जी (विकसित भारत रोजगार व आजीविका मिशन–ग्रामीण) के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों को इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी गई। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सर्वप्रथम गांव को विकसित किया जाएगा।

ग्रामवासियों ने गांव की विभिन्न ज्वलंत व मानवीय समस्याओं को गंभीरता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के स्कूल भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर है और बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस संबंध में शासन-प्रशासन को आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसी प्रकार किसानों को खेत से मंडी तक धान ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। सड़क निर्माण, सुधार के लिए कई बार आवेदन प्रस्तुत किए गए, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही पुल-पुलिया निर्माण के लिए भी कई बार आवेदन दिए गए, परंतु संबंधित विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गई, जिससे विशेषकर बरसात के समय आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान गली-मोहल्लों को तोड़कर छोड़ दिया गया, लेकिन आज तक मरम्मत व सुधार कार्य नहीं किया गया।

मुक्तिधाम के लिए गांव में जगह नहीं गांव में मुक्ति धाम (श्मशान/दाह स्थल) की समुचित व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में अंतिम संस्कार करना अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे परिजनों को भारी मानसिक व सामाजिक पीड़ा सहनी पड़ती है। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उपरोक्त सभी विषयों पर संबंधित विभागों को पुनः प्रस्ताव भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Dinbhar Top News | Girl Murder, Triple Talaq, Fire Safety, VIDEO

June 26, 2026

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076032
Views Today : 540
Views Last 7 days : 3346
Views Last 30 days : 11178
Total views : 105983
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.