मां से बिछड़कर अकेला घूम रहा था हिरण का शावक।
बलौदाबाजार जिले के पलारी में एक छोटा सा हिरण का शावक देखने को मिला है। यह घटना 2 नवंबर की सुबह साढ़े 8 बजे की है। जोराडबरी के रहने वाले अजय ध्रुव धमनी जंगल से सटे अपने खेत में काम करने गए थे, तभी उनकी नज़र एक मादा हिरण के बच्चे पर पड़ी।
.
उन्होंने देखा कि शावक अपनी मां से बिछड़कर अकेला और असहाय खेत में भटक रहा था। तब उन्होंने मानवता और प्रकृति प्रेम दिखाते हुए मां से बिछड़े शावक को सुरक्षित धमनी जंगल में पहुंचाया।

मादा हिरण को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।
घने जंगल में सुरक्षित छोड़ा
अजय ने बिना देर किए शावक को सावधानी से उठाया और उसे धमनी जंगल के घने हिस्से में ले जाकर छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रह सके।
बता दें कि अजय ध्रुव ब्लॉक पलारी अंतर्गत सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के ब्लॉक अध्यक्ष और रोहांसी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद भी हैं।
<
