कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली।
बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी राशन कार्ड हितग्राहियों का 8 दिसंबर तक ई-केवाईसी कराया जाए। अगर इस तय तारीख तक ई-केवाईसी का काम 100 प्रतिशत पूरा नहीं होता है तो क्षेत्र के सहा
.
कलेक्टर ने कहा कि यह सख्त फैसला 26 नवंबर को आयोजित साप्ताहिक विडियो कॉन्फ्रेंस में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय के संचालक ने लिया है। अब ग्राउंड स्तर पर कर्मचारी उतरे और काम शुरू करें।
बस्तर जिले में हैं 8 लाख हितग्राही
दरअसल, बस्तर जिले में वर्तमान में पंजीकृत कुल 8 लाख 23 हजार 610 सदस्यों में से 6 लाख 72 हजार 9 सदस्यों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण हो चुका है। हालांकि, अभी भी 1 लाख 51 हजार 601 सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना है। वहीं इस कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए जिले में विकासखंडवार और नगरीय निकायवार हर दिन 13 हजार 782 राशन कार्ड का लक्ष्य रखा गया है।

अफसरों को निर्देश दिए हैं।
बकावंड ब्लॉक में सर्वाधिक 29,171 सदस्य दर्ज
इसके अलावा बकावंड ब्लॉक में सदस्यों की सर्वाधिक संख्या 29 हजार 171 है। वहीं बस्तर ब्लॉक में 29 हजार 351 है। जिनके लिए 2,652 और 2,668 लोगों का ई-केवाईसी करवाने का दैनिक लक्ष्य तय किया गया है। सभी सहायक खाद्य अधिकारी और खाद्य निरीक्षकों को अपने कार्यक्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में ई-केवाईसी की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
इनके हटेंगे नाम
राशनकार्डों में दर्ज ऐसे सदस्य जिनका ई-केवाईसी बाकी है और जिनकी मौत हो गई है। जो परिवार के साथ स्थायी रूप से निवासरत नहीं हैं, उनके नाम राशनकार्डों से हटाने कहा गया है। उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जानी है।
साथ ही नए बनाए गए राशनकार्डों और नए जोड़े गए सदस्यों के ई-केवाईसी का कार्य नए राशनकार्डधारी या नए सदस्य राशन लेने के समय पहली बार उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होने पर ही अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए।
<
