Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dead body found in Bhilai-3 canal | भिलाई-3 के नहर से मिला शव: शराब के नशे में फिसलकर गिरने से मौत की आशंका, मौत की वजह तलाशने सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – durg-bhilai News
Breaking News

Dead body found in Bhilai-3 canal | भिलाई-3 के नहर से मिला शव: शराब के नशे में फिसलकर गिरने से मौत की आशंका, मौत की वजह तलाशने सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – durg-bhilai News

By adminDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 30 at 120454 pm 1767077047
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर छोटी पुलिया के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने नहर के पानी के भीतर एक व्यक्ति को औंधे मुंह पड़े देखा, जिसके बाद तत्काल भि

.

सुबह नहर में इस तरह पड़ी मिली लाश।

सुबह नहर में इस तरह पड़ी मिली लाश।

नहर में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़।

घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़।

खुर्सीपार का रहने वाला है मृतक पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान खुर्सीपार गौतम नगर निवासी सतीश प्रसाद (44 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक नहर तक कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेसिंक की टीम भी मौके पर पहुंची।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेसिंक की टीम भी मौके पर पहुंची।

शराब का आदि बताया जा रहा है मृतक भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और जानकारी के आधार पर मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि वह अक्सर शराब के नशे में घर से बाहर निकल जाता था और कहीं भी गिरकर पड़ा रहता था। आशंका जताई जा रही है कि रविवार रात या सोमवार तड़के शराब के नशे में नहर के पास चलते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या जैसी स्थिति से इनकार किया है। शराब के नशे में फिसलने से ही मौत की जानकारी सामने आ रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076530
Views Today : 414
Views Last 7 days : 3824
Views Last 30 days : 11629
Total views : 106629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.