Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Cyber security awareness campaign in Manendragarh | मनेन्द्रगढ़ में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान: IG बोले- जागरूक रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम से बचने के दिए टिप्स – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Cyber security awareness campaign in Manendragarh | मनेन्द्रगढ़ में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान: IG बोले- जागरूक रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम से बचने के दिए टिप्स – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
34b7c549 da31 4cca b16a 87ecc4d65e29 1762006536118
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक झा साइबर सुरक्षा संवाद एवं जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम चौघड़ा में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जिले की पुलिस अधीक्षक रत्

.

कार्यक्रम की शुरुआत में एसपी रत्ना सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आईजी दीपक झा का स्वागत किया। इसके बाद सीएसपी दीपिका मिंज ने साइबर अपराध से जुड़ी घटनाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे छोटी-छोटी असावधानियां ऑनलाइन ठगी का शिकार बना सकती हैं और इनसे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

पुलिस ने लोगों को साइबर ठगों से अलर्ट रहने की दी सलाह

मिंज ने उदाहरणों के माध्यम से साइबर अपराधियों के नए तरीकों की जानकारी दी और लोगों को ‘क्लिक करने से पहले सोचें’ का संदेश दिया। इसी क्रम में रमेश यादव ने अपने साथ हुई एक साइबर ठगी की घटना साझा करते हुए सभी को सावधान रहने की सलाह दी।

c0f93b3f c22b 43cd afe6 0c6e448b4cea 1762006536123

आईजी बोले- बैंक डिटेल्स और पासवर्ड किसी से शेयर न करें

इस अवसर पर आईजी दीपक झा ने युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में ‘साइबर सुरक्षा, आत्म-सुरक्षा’ के समान महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने और संदिग्ध लिंक या कॉल से हमेशा सावधान रहने का आग्रह किया।

3283f482 b27d 49ac 9270 b833f2244b48 1762006536118

साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी

मंच संचालन शिव चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने साइबर अपराध से बचाव और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में साइबर जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में एसडीओपी एलेक्स टोप्पो, कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी, चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही डीईओ आर.पी. मिरे, पंकज जैन संचेती, संजीव ताम्रकार, आनंद अग्रवाल, जयचंद बोथरा, मनीष अग्रवाल, गणेश सोनी सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भंवरमरा ऑक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण पकड़ाया:कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन जब्त

May 13, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में भागने के प्रयास में घायल, पुराने मामलों में भी कार्रवाई

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070303
Views Today : 231
Views Last 7 days : 842
Views Last 30 days : 3561
Total views : 91533
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.