Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Cyber fraud exposed through mule account | म्यूल अकाउंट के जरिये सायबर ठगी का खुलासा: युवक ने खाता खुलवाकर सायबर अपराधियों को दिया, उसी खाते में जमा हुई ठगी की राशि – durg-bhilai News
Breaking News

Cyber fraud exposed through mule account | म्यूल अकाउंट के जरिये सायबर ठगी का खुलासा: युवक ने खाता खुलवाकर सायबर अपराधियों को दिया, उसी खाते में जमा हुई ठगी की राशि – durg-bhilai News

By adminNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 02 at 005149 1762063282
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 11 02 at 005149 1762063282

दुर्ग जिले की थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने एक ऐसे युवक को अभिरक्षा में लिया है जो अपने बैंक खाते का इस्तेमाल सायबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए करता था। आरोपी को भारत सरकार के समन्वय पोर्टल के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर चिन्हित किया गया।

.

पुलिस के अनुसार समन्वय पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र में एक म्यूल अकाउंट से संबंधित गतिविधियों की पुष्टि हुई। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता सायबर अपराधियों को ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए उपलब्ध कराया था।

ऑनलाइन जमा हुई ठगी की राशि

जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित कुमार श्रीवास्तव (25 वर्ष) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता खुलवाया था। इस खाते में 22 मार्च 2025 को ऑनलाइन माध्यम से 23,310 रुपए की ठगी की राशि जमा हुई थी।

आरोपी ने यह जानते हुए भी कि यह रकम ऑनलाइन ठगी से संबंधित है, खाते में धन स्वीकार किया और अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त किया। बता दें कि पद्मनाभपुर पुलिस सायबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए बैंकिंग डेटा और तकनीकी विश्लेषण कर रही है।

बैंक डिटेल्स जब्त, अन्य खातों की जांच

पुलिस ने बताया कि आरोपी के बैंक डिटेल्स जब्त कर आगे की जांच जारी है। प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह खाता अन्य सायबर अपराधियों के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जो देशभर में ऑनलाइन ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर रहे हैं।

पुलिस लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है। पुलिस आम नागरिकों से अपील कर रही है कि वे किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या यूपीआई आईडी का उपयोग किसी अन्य को न करने दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

May 7, 2026

बिलासपुर जनदर्शन में 103 शिकायतें:जल संकट और तालाब निजीकरण के मामले भी, कलेक्टर ने अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश

May 7, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069697
Views Today :
Views Last 7 days : 553
Views Last 30 days : 3678
Total views : 90741
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.