Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Custom Milling Scam… Rice millers also made crores in this scam. | कस्टम मिलिंग घोटाला…राइस-मिलर्स ने भी कमाए करोड़ों: दुधावा जलाशय में रोशन ने ली थी मिलर्स की मीटिंग; ED छापे के बाद भी 22 करोड़ वसूले – Chhattisgarh News
Breaking News

Custom Milling Scam… Rice millers also made crores in this scam. | कस्टम मिलिंग घोटाला…राइस-मिलर्स ने भी कमाए करोड़ों: दुधावा जलाशय में रोशन ने ली थी मिलर्स की मीटिंग; ED छापे के बाद भी 22 करोड़ वसूले – Chhattisgarh News

By adminOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s2 117525983941759769419 1759937418
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में हुए 140 करोड़ रुपए के कस्टम मिलिंग घोटाले में सिर्फ अधिकारियों और कारोबारियों की ही नहीं, बल्कि राइस मिलर्स की भी भूमिका सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल 1500 पेज की चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है कि घोटाले के जरिए

.

चार्जशीट के मुताबिक, इस घोटाले में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर, सिद्धार्थ सिंघानिया, रोशन चंद्राकर, छत्तीसगढ़ स्टेट राइस मिलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट कैलाश रूंगटा और पारसमल चोपड़ा, तत्कालीन प्रबंध संचालक मनोज सोनी और डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग अधिकारी पूजा केरकेट्टा शामिल थे।

ED की जांच में सामने आया है कि इन सभी ने तत्कालीन सरकार में कस्टम मिलिंग दरों को जानबूझकर बढ़वाया। इसके बाद राइस मिलरों के माध्यम से धान उठाव की मात्रा के आधार पर 20 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अवैध वसूली की गई। रोशन ने कांकेर के दुधावा जलाशय में राइस मिलर्स की मीटिंग में इसके निर्देश दिए थे।

ईडी की जांच में सामने आया है कि इन सभी ने तत्कालीन सरकार में कस्टम मिलिंग दरें जानबूझकर बढ़वाईं, ताकि मिलर्स से धान उठाव की मात्रा के आधार पर प्रति क्विंटल 20 रुपए की अवैध वसूली की जा सके। वसूली करने रोशन चंद्राकर ने कांकेर के दुधावा जलाशय में राइस मिलर्स के साथ बैठक की थी।

EOW की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

EOW की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

1 1759943522

ED छापे के बाद भी सिंडिकेट ने की उगाही

EOW की चार्जशीट के अनुसार ED के छापे से पहले सिंडिकेट के लिए उगाही रोशन चंद्राकर करता था। ED के छापे के बाद IAS अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और सिद्धार्थ सिंघानिया सिंडिकेट के लिए मिलर्स से वसूली करते थे।

केवल 2023 में सिद्धार्थ सिंघानिया ने सिंडिकेट के लिए राइस मिलरों से 20-22 करोड़ रुपए की उगाही की और अनवर ढेबर के माध्यम से IAS टुटेजा तक पहुंचाया। सिंडिकेट के लिए उगाही करने पर अनवर ढेबर ने कमीशन भी लिया।

s2 117525983941759769419 1759937151

EOW की चार्जशीट में पूर्व IAS पर साजिश रचने का दावा

चार्जशीट के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक बैठक में अनिल टुटेजा ने 104 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान पेश किया। इस बैठक में उन्होंने रोशन चंद्राकर के साथ मिलकर खाद्य सचिव को चावल के लिए केंद्रीय कोटा मांगने के निर्देश भी दिए। जबकि 2020-21 में 24 लाख मैट्रिक टन का कोटा ही मिलर्स द्वारा पूरा करना मुश्किल हुआ था।

अनुमानित उपार्जन के समाधान के लिए कस्टम मिलिंग में मिलरों को विशेष प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की योजना बनाई गई, जिससे कथित रूप से अवैध वसूली की जा सके।

comp 11 111715314055 11752585478 1759937178

विरोध करने वालों के मिलों पर पड़े थे छापे

चार्जशीट के अनुसार, रोशन चंद्राकर ने पदभार संभालने के बाद राइस मिलर्स से घूम-घूमकर वसूली की। जो कारोबारी पैसे देने से पीछे हटे, उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई गई।

EOW का आरोप है कि अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा ने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 22 करोड़ रुपए कमीशन के रूप में वसूले। यह राशि कांग्रेस पार्टी के फंड में भी जाने का उल्लेख है।

पूरे घोटाले में कुल 140 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली हुई। जिन कारोबारियों ने इसका विरोध किया, उनके मिलों में छापेमारी कराई गई।

अब पढ़े कस्टम मिलिंग घोटाले की टाइम लाइन

मॉकफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी कोर्ट में पेशी के दौरान।

मॉकफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी कोर्ट में पेशी के दौरान।

image 2025 10 08t204359941 1759936696

………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

कस्टम मिलिंग घोटाला…टुटेजा-ढेबर को 22 करोड़ मिले:EOW बोली- मिलर्स से 140 करोड़ वसूले, रोशन-ढेबर ने कलेक्शन की, रकम बोरी-कार्टून में भरकर राजीव-भवन भेजी गई

s2 117525983941759769419 1 1759986449

राज्य में चर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने सोमवार, 6 अक्टूबर को सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर के खिलाफ लगभग 1500 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉक्टर पर मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगा आरोप

April 26, 2026

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा…7 हजार कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे:रायगढ़ में 70 एग्जाम सेंटर, समय पर नहीं पहुंचने वालों को नहीं मिली एंट्री

April 26, 2026

राजनांदगांव में बर्थडे पार्टी में चाकू से हमला, युवक घायल:केक काटने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से पीटा, तीन गिरफ्तार

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068802
Views Today : 66
Views Last 7 days : 1018
Views Last 30 days : 4174
Total views : 89783
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.