Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Crowds of devotees throng temples on New Year’s Day | नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़: कोरबा में सर्वमंगला देवी के दर्शन को सुबह से खुले पट,श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना – Korba News
Breaking News

Crowds of devotees throng temples on New Year’s Day | नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़: कोरबा में सर्वमंगला देवी के दर्शन को सुबह से खुले पट,श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना – Korba News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3944206c 69de 43bf 8b20 ef688f3b4e221767274422659 1767277422
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में नव वर्ष 2026 का आगमन भक्तिमय माहौल में हुआ। 31 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि तक जश्न में डूबे रहने के बाद, 1 जनवरी की सुबह लोगों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर नए साल की शुरुआत की।

.

तापमान कम होने के बावजूद, कोरबा क्षेत्र के नागरिक हसदेव तट स्थित मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। यहां देवी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों ने पूजा-अर्चना कर वर्ष 2026 के सुखमय बीतने की कामना की।

3944206c 69de 43bf 8b20 ef688f3b4e221767274422659 1767276634

नव वर्ष पर मंदिर में भक्तों की भीड़

मंदिर के प्रबंधक मयंक पांडे ने बताया कि नव वर्ष के उत्साह को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर के पट समय पर खोल दिए गए थे। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर ओवरब्रिज के नीचे तक भक्तों की भीड़ थी, जहां लोग कतारबद्ध होकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

68b486c9 5f83 44a1 b326 b165d42594441767274422652 1767276652

मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

जिले के अन्य आस्था स्थलों पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर, एसईसीएल स्थित शिव मंदिर और हेलीपैड स्थित हनुमान मंदिर सहित छोटे-बड़े सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु जुटे रहे। बड़े-बुजुर्ग और बच्चे नारियल, अगरबत्ती, लड्डू और फल लेकर दर्शन करने पहुंचे थे।

87658f5a 169c 411e a66d 42c49ef7525b1767274422650 1767276670

नए साल में सुख-समृद्धि की कामना

दीपका निवासी विनय जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी वे सुबह मंदिर पहुंचे और पूजा-पाठ कर अच्छे दिनों की कामना की। उन्होंने कहा कि सुबह से ही मंदिरों में भीड़ थी और वे भी कतार में लगे हुए थे।

वहीं, मंदिर के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि नव वर्ष के पहले दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ रहती है, जिससे फूल-माला, नारियल और अगरबत्ती की बिक्री काफी अच्छी होती है। उन्हें भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076869
Views Today : 130
Views Last 7 days : 4178
Views Last 30 days : 11866
Total views : 107071
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.