Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Cow devotees celebrated the grand festival of Gopashtami in Rajnandgaon. | राजनांदगांव में गौ भक्तों ने मनाया गोपाष्टमी महापर्व: बाल रत्न मंच सेवा समिति ने किया गौ माता का पूजन – Rajnandgaon News
Breaking News

Cow devotees celebrated the grand festival of Gopashtami in Rajnandgaon. | राजनांदगांव में गौ भक्तों ने मनाया गोपाष्टमी महापर्व: बाल रत्न मंच सेवा समिति ने किया गौ माता का पूजन – Rajnandgaon News

By adminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4d2d09b5 c29a 49b4 970d aec62cd2e794 1761740208477
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में बाल रत्न मंच सेवा समिति के गौ भक्तों ने गोपाष्टमी महापर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

.

गौ सेवक सौरभ खंडेलवाल और राहुल अग्रवाल ने बताया कि कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने 6 वर्ष की आयु में गोचारण प्रारंभ किया था। इस पर्व पर गौ माता को गुड़ और रोटी खिलाकर उनकी आरती की गई और विश्व कल्याण की कामना की गई।

सनातन संस्कृति में गौ माता को सर्वदेवमयी और वेदलक्षणा माना गया है, जिनमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। गौ भक्त मयंक शर्मा ने बताया कि गौ माता के दूध को अमृत और गोमूत्र को कष्ट निवारक औषधि माना जाता है।

a5da8154 d7bc 42f3 a9b0 6745ea1e6a73 1761740208471

बाल रत्न मंच सेवा समिति ने जगह-जगह किया गौ पूजन

समिति के सदस्यों ने हमाल पारा, रामाधीन मार्ग, गंज लाइन, भारत माता चौक, सदर लाल नंदई चौक, इंदिरा नगर दुर्गा चौक और बसंतपुर हॉस्पिटल के पास सहित कई स्थानों पर गौ पूजन किया। इस दौरान घायल गौ माता के उपचार के लिए स्वास्तिक जन समर्पण सेवा समिति को बाल रत्न मंच सेवा समिति की ओर से 2100 रुपये का सहयोग भी दिया गया।

समिति के सदस्यों ने कहा, भारतीय सनातन संस्कृति में गौ सेवा को सबसे उत्तम सेवा माना गया है। गौ सेवा करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और यह बड़े भाग्य से मिलता है। जहां गौ माता का वास होता है, उसे देवलोक कहा जाता है।

e31bf42b 6a5f 4172 994b f055b0b37694 1761740208474

समिति के सदस्यों ने कहा, आज हम सभी गौ सेवक राहुल अग्रवाल, सौरभ खंडेलवाल, रितेश यादव, मयंक शर्मा, संदेश जैन और अन्य सेवक विभिन्न चौक-चौराहों में गौ माता का पूजन करने के बाद गौशाला, पिंजरा पोल, जी ई रोड पहुंचे। वहां वेदलक्ष्णा गौ माता की पूजा-अर्चना की गई, उन्हें वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और गौ माता की आरती उतारी गई। इसके बाद गुड़ और रोटी खिलाकर गौ माता की प्रदक्षिणा की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

May 7, 2026

बिलासपुर जनदर्शन में 103 शिकायतें:जल संकट और तालाब निजीकरण के मामले भी, कलेक्टर ने अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश

May 7, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069697
Views Today :
Views Last 7 days : 553
Views Last 30 days : 3678
Total views : 90741
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.