Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Couple Dies by Suicide, Affair Mentioned in Note; Children Murdered
Breaking News

Couple Dies by Suicide, Affair Mentioned in Note; Children Murdered

By adminMay 23, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 221779454270 1779470497
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में कमरे में परिवार के 4 लोगों की लाश मिली है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार को मकान से दंपती और उनके 2 बच्चों की लाश मिली। बच्चों की लाश बिस्तर पर थी, पति-पत्नी फंदे से लटके हुए मिले। मृतिका चंचल साहू ने अपने नाम से ही सुसाइड नोट लिखा है। इस सुसाइड नोट में शादीशुदा जिंदगी से परेशान होने क

.

उसने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। दोनों की लव मैरिज हुई थी। सुसाइड नोट में पत्नी ने किसे कैसे मारा है इस बात का भी उल्लेख है। चंचल ने पहले दोनों बच्चों को शराब पिलाई। उसके बाद उसने बच्चों को नींद का इंजेक्शन लगाया।

मौत हुई या नहीं कंफर्म नहीं होने पर उसने बच्चों का रस्सी से गला घोंट दिया। वहीं पति शराब का आदी था। उसे भी खूब शराब पिलाई। पत्नी के गाल पर थप्पड़ के निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था।

इस दौरान पति पहले फांसी के फंदे पर झूला, उसके बाद पत्नी ने खुद फांसी लगाई है। इस मामले में एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह बताई जा सकेगी। अभी मामले की जांच की जा रही है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

कमरे में बच्चों के शव बिस्तर पर थे, दंपती की लाश फंदे से लटकी हुई थी।

कमरे में बच्चों के शव बिस्तर पर थे, दंपती की लाश फंदे से लटकी हुई थी।

गोविंद साहू (45), चंचल साहू (40) और बेटी दृष्टि साहू (13), बेटे यशांत साहू (11) की फाइल फोटो।

गोविंद साहू (45), चंचल साहू (40) और बेटी दृष्टि साहू (13), बेटे यशांत साहू (11) की फाइल फोटो।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाती हुई पुलिस।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाती हुई पुलिस।

जानिए क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक गोविंद साहू (45) और चंचल साहू (40) की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिली, जबकि बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) की लाश बिस्तर में मिली। जानकारी के अनुसार कमरे में 2 सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें एक सुसाइड नोट में पति-पत्नी दोनों की राइटिंग है।

इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि पति-पत्नी दोनों ने मिलकर आत्महत्या की है। यह पूरी वारदात शराब के नशे में की गई है। पुलिस को घर के अंदर शराब की बॉटल भी मिली हैं। पत्नी ने सुसाइ़ड नोट में पति पर दूसरी लड़कियों से अफेयर का जिक्र किया है। इस वजह से विवाद की बात कही है।

माता-पिता की मर्जी के खिलाफ की थी शादी

मृतिका चंचल साहू ने माता-पिता और भाई के फैसले के खिलाफ शादी की थी। लेकिन वो अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी। वो अपने पति से शादी के कुछ साल बाद से ही परेशान रहती थी। चंचल ने मरने से पहले अपने परिवार के सदस्यों से माफी मांगी है।

कमरे में जांच करती हुई पुलिस की टीम।

कमरे में जांच करती हुई पुलिस की टीम।

केपीएस में पढ़ाई करते थे बेटा-बेटी

गोविंद और चंचल के दोनों बच्चे केपीएस नेहरू नगर में पढ़ाई करते थे। बेटा इस साल ने 5वीं की परीक्षा पास कर 6वीं में प्रवेश कर लिया है। वहीं बेटी 8वीं पास कर 9वीं कक्षा में गई थी। पति गोविंद साहू शेयर ट्रेडिंग का काम करता था।

भिलाई के प्रियदर्शनीय परिसर में ऑफिस है। मृतक गोविंद साहू का एक भाई राधिका नगर में रहता है और बाकी के तीन भाई दुर्ग के आर्य नगर स्थित घर में एक साथ रहते हैं। तीनों भाई अलग नहीं हुए थे और एक ही चुल्हे पर तीनों भाई की फैमिली का खाना बनता था।

गोविंद साहू 8 दिन पहले ही बालाजी दर्शन करके दुर्ग लौटा था। इनके आने के बाद बाकी 2 भाई अपने परिवार के साथ पूरी घूमने गए थे और कल रात में ही लौटे थे।

कॉल डिटेल की जांच जारी

हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की वजहों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस घर से मिले साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

normal text quote 15 1779435392

………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

मामा-भांजी ने कीटनाशक पीकर दी जान: खेत में मिली लाश, महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखा, परिवार की मनाही के बावजूद शादी करना चाहते थे

comp 61 1773371222

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश खेत में मिली। शादी नहीं होने से नाराज कपल ने जान दे दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सड़क के किनारे में खड़ी गाड़ियां बनीं परेशानी, आवागमन प्रभावित

May 23, 2026

गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त, सुविधाओं पर जोर

May 23, 2026

CM Sai inaugurated the overbridge worth Rs 48.78 crore.

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071644
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2119
Views Last 30 days : 4690
Total views : 94024
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.