रायपुर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कार्रवाई के तहत गौरव गार्डन और मधुबन को प्रॉपर्टी टैक्स बकाया हो
.
निगम की टीम ने अम्बुजा मॉल, डिकैथलॉन, श्रीराम बिजनेस पार्क, सफायर ग्रीन, राम वर्ल्ड, अमर मैरिज पैलेस, गोयल गोडाउन और वाइन शॉप सहित कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। यह अभियान नगर निगम के जोन-9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा चला रही है।

संस्थानों के प्रॉपर्टी टैक्स की हुई जांच
100% राजस्व वसूली का है लक्ष्य
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी 10 जोनों को आदेश दिए हैं कि बड़े बकायेदारों को तुरंत डिमांड बिल सहित नोटिस जारी किए जाएं और राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए।
जिसके बाद गौरव गार्डन, मधुबन, ओमया और अमायरा में सर्वे कर प्रॉपर्टी टैक्स की जांच की गई। इसके बाद आज गौरव गार्डन और मधुबन को नोटिस जारी कर दिया गया है। अंबुजा मॉल और डिकैथलॉन, श्रीराम बिजनेस पार्क और सफायर ग्रीन को भी जल्द ही नोटिस देने की तैयारी चल रही है।
निगम आयुक्त ने खुद किया संस्थानों का निरीक्षण

निरीक्षण करने निकली निगम की टीम
निरीक्षण के दौरान आयुक्त विश्वदीप ने नगर निवेश विभाग के उप-अभियंताओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन भवनों की अनुमतियों की साइट पर जाकर जांच की जाए और उसकी रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत की जाए।
औचक निरीक्षण के समय उपायुक्त रमेश जायसवाल, जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, IT विशेषज्ञ रंजीत रंजन, उप-अभियंता सोहन गुप्ता, अमित सरकार, जोन 9 के सहायक राजस्व अधिकारी नरेंद्र नायक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
<
