स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही सरकारी शराब दुकान के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए।
राजधानी रायपुर में नगर निगम गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और जोन 10 टीम ने देवपुरी मेन रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के पास संचालित होने वाले अहाते को सील किया है।
.
नगर निगम को लगातार इन जगहों से शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि शराब दुकान के आसपास गंदगी फैला रही हैं और वहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर गुरुवार को नगर निगम की स्वास्थ्य अफसर तृप्ति पाणिग्रही और जोन-10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान देवपुरी स्थित शराब दुकान और अहाते में भारी गंदगी मिली जिसके बाद अहाते को सील कर दिया गया है।

नगर निगम की टीम ने देवपुरी स्थित शराब दुकान के आस-पास की कार्रवाई।
शराब दुकान को जारी होगा नोटिस
स्वास्थ्य अफसर तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि देवपुरी इलाके में संचालित होने वाली शासकीय शराब दुकान को भी नोटिस जारी किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि अहाता संचालक के द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लाटिक से पैक पानी पाउच और डिस्पोजल बेचा जा रहा था। सभी को जब्त किया गया है।

बड़ी मात्रा में गंदगी मिली।
इसके साथ ही आस-पास के दुकान संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।वही दोबारा इस तरह की गंदगी और शिकायत मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लाटिक से पैक पानी पाउच जब्त करते निगम की टीम।
<
