Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Corporation takes action against illegal advertising boards in Rajnandgaon | राजनांदगांव में अवैध विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ निगम की कार्रवाई: 60 अवैध पोस्टर-होर्डिंग्स हटाए गए, आयुक्त ने बिना अनुमति लगे बोर्ड हटाने की चेतावनी दी – Rajnandgaon News
Breaking News

Corporation takes action against illegal advertising boards in Rajnandgaon | राजनांदगांव में अवैध विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ निगम की कार्रवाई: 60 अवैध पोस्टर-होर्डिंग्स हटाए गए, आयुक्त ने बिना अनुमति लगे बोर्ड हटाने की चेतावनी दी – Rajnandgaon News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e276b35e 7ec7 4f0f adf3 70817682a1cd 1765900296272
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव नगर निगम ने अवैध विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ कार्रवाई की है। निगम की टीम ने आरके नगर से कमला कॉलेज तक लगे लगभग 60 अवैध पोस्टर और छोटे विज्ञापन बोर्ड हटा दिए। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर की गई।

.

आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र में निजी भवनों की दीवारों, छतों पर लगे होर्डिंग्स, बिजली के खंभों पर लगे छोटे बैनर-पोस्टर और फ्लाईओवर के पिलरों पर बिना अनुमति के विज्ञापन लगाए गए थे। यह छत्तीसगढ़ विज्ञापन पंजीकरण एवं विनियमन उपविधि 2012 की कंडिका 9 और छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 248 एवं 434 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो एक दंडनीय अपराध है।

0430e4c8 d011 4ff3 82e1 37a9b893ed63 1765900296271

आरके नगर से कमला कॉलेज तक 60 अवैध पोस्टर और बोर्ड हटाए गए

उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में पहले भी संबंधितों को अवैध बोर्ड हटाने के लिए कहा गया था। हालांकि, कुछ लोगों ने इन अवैध होर्डिंग्स और बोर्डों को नहीं हटाया था। इसके बाद आज निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 60 अवैध बोर्ड हटाए। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

आयुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसियों और संस्थानों से अपील की है कि वे विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए नियमानुसार नगर निगम से विधिवत अनुमति और स्वीकृति प्राप्त करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना पूर्व सूचना के, बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर और अन्य प्रकार के विज्ञापन बोर्डों के लिए अर्थदंड लगाया जाएगा।

साथ ही, इन बोर्डों को निगम द्वारा हटा या जब्त कर लिया जाएगा और अवैध विज्ञापनकर्ताओं के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई जाएगी। इस प्रकार होने वाली क्षति और खर्च के लिए संबंधित एजेंसी या व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL में मुफ्त सुविधाएं देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल:सुशील आनंद शुक्ला बोले-बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही,बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी

May 13, 2026

आबकारी विभाग का झोलाछाप डॉक्टर के घर छापा:104 शराब की बोतलें जब्त, किराना-दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 170
Views Last 7 days : 781
Views Last 30 days : 3500
Total views : 91472
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.