Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Cooperative society manager hanged himself in Surguja | सरगुजा में सहकारी समिति प्रबंधक ने फांसी लगाई: देर रात धान खरीदी केंद्र से लौटे थे समिति प्रबंधक, तनाव में लगा ली फांसी – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Cooperative society manager hanged himself in Surguja | सरगुजा में सहकारी समिति प्रबंधक ने फांसी लगाई: देर रात धान खरीदी केंद्र से लौटे थे समिति प्रबंधक, तनाव में लगा ली फांसी – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 26 at 122236 1766732217
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा जिले के केरजू धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात वे सहकारी समिति से वापस घर लौटे थे। सुबह उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला स

.

जानकारी के मुताबिक, केरजू धान खरीदी केंद्र के प्रभारी व समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता (47 वर्ष) गुरुवार की शाम सहकारी समिति से घर लौटे थे। किसी का फोन आने पर वे रात को फिर से समिति गए और देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच घर लौटे। वे मानसिक रूप से विचलित थे और देर रात अपने घर में फांसी लगा ली।

समिति प्रबंधक के घर के बाहर लगी भीड़

समिति प्रबंधक के घर के बाहर लगी भीड़

सुबह फांसी पर झूलता मिला शव, हड़कंप सुबह करीब पांच बजे दिनेश गुप्ता का शव परिजनों ने फांसी पर झूलता देखा। परिजनों ने उन्हें फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सीतापुर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार दिनेश गुप्ता देर रात समिति से लौटे थे। आशंका है कि उन्होंने देर रात 2 बजे के बाद फांसी लगाई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर में उनकी पत्नी एवं 27 साल का बेटा था, जो घटना के संबंध में ज्यादा कुछ नहीं बता सके हैं।

लोन को लेकर विवाद, जांच में जुटी पुलिस बताया गया है कि धान खरीदी के नए नियम एवं किसानों से खरीदी को लेकर दिनेश गुप्ता तनाव में थे। एक किसान के लोन अमाउंट को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। किसान ने जितना केसीसी लोन लिया था, उससे अधिक रकम उसके लोन अकाउंट में दिख रहा था।

सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उनके जुड़े लोगों का बयान लिया जाएगा, जिसके बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

20 की उम्र, 3 बच्चे और शादी का इंतजार:पहाड़ी कोरवाओं की ढुकू प्रथा, लिव-इन में रहते हैं कपल, कम उम्र में बन रहे मां-बाप

June 25, 2026

रिंग रोड-2 अंधेरे में डूबा…:464 स्ट्रीट लाइट बंद, 59 एक्सीडेंट में 10 की मौत; 24 घायल

June 25, 2026

CRPF Jawan Suicide in Balrampur

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075503
Views Today : 417
Views Last 7 days : 2314
Views Last 30 days : 10276
Total views : 104884
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.