नेहरू नगर मेड बेकर्स के सामने मंगलवार रात सैंडविच खाने के बाद पैसे नहीं देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच खुलेआम गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिक
.

सड़कों पर इस तरह मचाते रहे उत्पात।
सैंडविच खाने के बाद नहीं दे रहा था पैसा प्रार्थी शिवशंकर कुर्रे निवासी ग्राम करमतारा, जिला बेमेतरा ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में नेहरू नगर में किराये से रहता है और वहीं रोड किनारे सैंडविच-बर्गर का ठेला लगाता है। 16 दिसंबर की रात करीब 9 बजे मॉडल टाउन उडिया बस्ती निवासी उदय क्षत्री और हेमंत क्षत्री उसके ठेले पर पहुंचे। उदय ने सैंडविच की कीमत पूछी, जिस पर शिवशंकर ने 40 रुपए प्रति प्लेट बताया। सैंडविच खाने के बाद जब पैसे मांगे गए तो उदय ने कल दूंगा कहकर टाल दिया।
देखिए ये तस्वीरें…



पैसा मांगने पर करने लगा विवाद शिवशंकर के अनुसार जब उसने उधारी देने से मना किया तो दोनों युवक नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर हाथ-मुक्के और पत्थर से मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई बृजमोहन कुर्रे पर भी हमला किया गया। आरोप है कि इसके बाद उदय ने अपने साथी काशी तांडी और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। सभी ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडा व हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में बृजमोहन के सिर, बाएं हाथ और गुप्तांग के पास गंभीर चोट आई। साथ ही ठेले में तोड़फोड़ कर करीब 25 हजार रुपए का नुकसान किया गया।
पैसा नहीं दिया तो सैंडवीच के पलटे से किया वार वहीं दूसरे पक्ष से काशी तांडी (25 वर्ष) निवासी उडिया बस्ती मॉडल टाउन नेहरू नगर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। काशी ने पुलिस को बताया कि उदय क्षत्री ने उसे फोन कर बताया कि सैंडविच उधारी को लेकर ठेले वाले से झगड़ा हो रहा है। वह अपने साथी उज्जवल तांडी के साथ मौके पर पहुंचा, जहां शिवशंकर कुर्रे और उसका भाई बृजमोहन उनके साथियों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे और सैंडविच पलटाने के पलटे से मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर उन पर भी हमला किया गया।
बीच सड़क पर मचाते रहे उत्पात नेहरू नगर में सैंडविच विवाद की वजह से खुलआम गुंडागर्दी और मारपीट होता रहा। आरोपियों ने ठेले को भी पलट दिया। सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और उन्हें थाने लेकर आए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं।
<
