Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Controversy erupts over illegal conversions and secret burials in Kanker | कांकेर में अवैध धर्मांतरण, गुप्त दफन पर विवाद: सर्व समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपा, कहा-प्रशासन को सूचना दिए बिना दफनाया जा रहा – Kanker News
Breaking News

Controversy erupts over illegal conversions and secret burials in Kanker | कांकेर में अवैध धर्मांतरण, गुप्त दफन पर विवाद: सर्व समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपा, कहा-प्रशासन को सूचना दिए बिना दफनाया जा रहा – Kanker News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
716de62a 186d 46d3 9f56 28fb246d84b8 1764660391539
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में अवैध धर्मांतरण और श्मशान घाट (मुक्तिधाम) के कथित अवैध उपयोग को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सर्व समाज के लोगों ने चारामा स्थित एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

.

समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सर्व समाज का आरोप है कि चारामा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अवैध धर्मांतरण की गतिविधियां जारी हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि धर्मांतरित व्यक्तियों के शवों को अन्य ब्लॉकों से गुपचुप तरीके से चारामा के स्थानीय मुक्तिधाम में लाया जा रहा है। समाज का कहना है कि इन शवों को स्थानीय प्रशासन या किसी व्यक्ति को सूचना दिए बिना, रात के समय गोपनीय तरीके से दफनाया जा रहा है।

774abad3 98f8 42ea 852c 2266109da5af 1764660391540

कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

कुछ दिन पहले भी देर रात को इसी तरह एक शव को गुपचुप तरीके से दफनाए जाने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद से सर्व समाज में भारी आक्रोश है। समाज ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण ऐसे तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं, जो इन अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सर्व समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए, अनुविभागीय अधिकारी ने सर्व समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया। एसडीएम ने बताया कि पिछली रात को दफनाए गए शव के संबंध में उन्हें कोई पूर्व जानकारी नहीं थी।

उन्होंने आगे कहा, “सर्व समाज की ओर से सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर इस पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर जो भी उचित और आवश्यक कार्रवाई होगी। वह जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073904
Views Today : 56
Views Last 7 days : 1629
Views Last 30 days : 6294
Total views : 98093
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.